Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर श्री धोटे ने जनसुनवाई में सुनी लोगों की समस्याएं जनसुनवाई में आये 92 आवेदन पत्रों की सुनवाई हुई, समयबद्ध निराकरण के मौके से अधिकारियों को निर्देश

मंडला, 3 नवम्बर 2026

कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे ने मंगलवार को जिला योजना भवन में विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में आवेदकों ने विभिन्न विषयों से संबंधित आवेदन पत्र प्रस्तुत किए। जनसुनवाई में विभिन्न समस्याओं से संबंधित कुल 92 आवेदन पत्र प्राप्त हुए।

कलेक्टर श्री धोटे ने जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों को निर्धारित समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। जनसुनवाई में सीईओ जिला पंचायत श्री शास्वत सिंह मीना, अपर कलेक्टर श्रीमती सोनल सिडाम, एसडीएम श्री शैलेंद्र चौधरी, डिप्टी कलेक्टर श्री सचिन जैन एवं सुश्री रेखा देशमुख सहित अन्य विभागीय अधिकारियों ने भी जनसुनवाई में लोगों की समस्याएं सुनी और उनकी समस्याओं का निराकरण किया।

Related posts

बीजाडांडी में आयोजित हुआ वाटरशेड महोत्सव यात्रा समारोह

Reva India News

10 जून को लगाए गए 701 कोविड टीके

Reva India News

बरसात के दिनों में दस्त, डायरिया रोग से अपना बचाव करें

Reva India News

Leave a Comment