मंडला, 3 नवम्बर 2026
कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे ने मंगलवार को जिला योजना भवन में विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में आवेदकों ने विभिन्न विषयों से संबंधित आवेदन पत्र प्रस्तुत किए। जनसुनवाई में विभिन्न समस्याओं से संबंधित कुल 92 आवेदन पत्र प्राप्त हुए।

कलेक्टर श्री धोटे ने जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों को निर्धारित समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। जनसुनवाई में सीईओ जिला पंचायत श्री शास्वत सिंह मीना, अपर कलेक्टर श्रीमती सोनल सिडाम, एसडीएम श्री शैलेंद्र चौधरी, डिप्टी कलेक्टर श्री सचिन जैन एवं सुश्री रेखा देशमुख सहित अन्य विभागीय अधिकारियों ने भी जनसुनवाई में लोगों की समस्याएं सुनी और उनकी समस्याओं का निराकरण किया।

