Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने जिला जेल बंदियों से संवाद कर सुनी समस्याएं, जेल में उपलब्ध सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा

मंडला, 3 नवम्बर 2026

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री कमल जोशी ने जिला जेल मंडला का निरीक्षण किया। इस दौरान विधिक जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

निरीक्षण के दौरान श्री जोशी ने जेल मैनुअल के प्रावधानों के अनुरूप बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने पुरुष एवं महिला बैरकों का निरीक्षण कर साफ-सफाई, बिस्तरों एवं शौचालयों की व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही पाकशाला का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने बंदियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा उन्हें विधिसम्मत सलाह एवं आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।

इस अवसर पर जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री हेमराज सनोडिया, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री विजय कुमार खोब्रागड़े, जेल अधीक्षक श्री संजय सहलाम, जेल स्टाफ, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारी एवं बंदी उपस्थित रहे।

Related posts

गांव की पढ़ी-लिखी महिलाएं कोविड वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करें

Reva India News

किसानों के लिए आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 30 जून 2022

Reva India News

Leave a Comment