*मंडला-* खबर मध्यप्रदेश कि मंडला जिले से है- *जंहा मंडला जिले के मोतीनाला- मवई क्षेत्र में कथित अवैध शराब कारोबार को लेकर गंभीर* सवाल खड़े हो रहे हैं- *स्थानीय लोगों के आरोप हैं कि शराब दुकानों से शराब निकालकर गांव- गांव और कस्बों तक पहुंचाई जा रही है- वहीं मवई और बालाघाट की ओर से भी शराब की खेप आने की चर्चाएं हैं* सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि दुकानों से *शराब की इस तरह आपूर्ति हो रही है तो आखिर इसकी निगरानी कौन कर रहा है- क्या शराब ठेकेदार से जुड़े लोगों की इसमें कोई भूमिका है-* इसकी निष्पक्ष जांच क्यों नहीं हो रही
*मामले में केवल छोटे विक्रेताओं पर कार्रवाई करना पर्याप्त नहीं होगा- शराब कहां से निकल रही है- किन वाहनों से पहुंचाई जा रही है और आपूर्ति के पीछे किन लोगों की भूमिका है- इसकी भी जांच जरूरी है*
*प्रशासन से सीधे सवाल!*
*शराब दुकानों के स्टॉक और बिक्री रिकॉर्ड की जांच कब होगी- ठेकेदार और उसके कर्मचारियों की भूमिका की पड़ताल होगी या नहीं- मवई-बालाघाट से कथित आपूर्ति पर निगरानी कौन कर रहा है- आबकारी विभाग ने अब तक कितनी कार्रवाई की है*
*अब जरूरत है पूरे कथित नेटवर्क की जड़ तक पहुंचने की- जिला प्रशासन और आबकारी विभाग को विशेष जांच अभियान चलाकर वास्तविक स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए और आरोप सही पाए जाने पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए*
*सवाल सीधा है- शराब दुकान से गांव- गांव तक पहुंच रही है तो जवाबदेही किसकी है- ठेकेदार की- उससे जुड़े लोगों की या निगरानी करने वाले विभाग की*
*अब देखना होगा कि प्रशासन पूरे नेटवर्क की जांच करता है या कार्रवाई केवल छोटे विक्रेताओं तक सीमित रह जाती है*
