मंडला, 20 नवम्बर 2026
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 1 जनवरी 2027 के मान से फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली के संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के सभी मतदान केन्द्रों पर विशेष कैम्प आयोजित किए जाएंगे।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार दावा-आपत्ति प्राप्त करने की अवधि 12 नवंबर से 11 दिसंबर 2026 तक निर्धारित है। इस दौरान 21 एवं 22 नवंबर तथा 5 एवं 6 दिसंबर 2026 को विशेष कैम्प लगाए जाएंगे।
अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बिछिया, निवास एवं मंडला के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को सभी बूथ लेवल अधिकारियों एवं पर्यवेक्षकों की मतदान केन्द्रों पर अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कैम्प के दौरान मतदान केन्द्रों का औचक निरीक्षण करने, प्रपत्र 6, 7 एवं 8 की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने तथा विशेष कैम्पों का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश दिए गए हैं।
