Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

संविधान दिवस पर शासकीय महाविद्यालय अंजनिया में आयोजित हुई युवा संसद

मंडला, 26 नवम्बर 2026

संविधान दिवस के अवसर पर शासकीय महाविद्यालय अंजनिया में युवा रेडक्रॉस समिति के तत्वावधान में युवा संसद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में संवैधानिक मूल्यों, लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं, संसदीय कार्यप्रणाली एवं नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने पक्ष-विपक्ष, अध्यक्ष एवं विभिन्न संसदीय भूमिकाओं का निर्वहन करते हुए समसामयिक विषयों पर सार्थक चर्चा और वाद-विवाद किया। इस दौरान संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कर संवैधानिक आदर्शों के पालन का संकल्प लिया गया। आयोजन में महाविद्यालय के प्राध्यापकों, युवा रेडक्रॉस समिति के सदस्यों एवं छात्र-छात्राओं की सक्रिय सहभागिता रही।

Related posts

कृषि विज्ञान केन्द्र में किया गया पशु टीकारण षिविर का आयोजन

Reva India News

वैक्सीन से मिलती है इम्यूनिटी, इसलिए वैक्सीन जरूरी – अभ्या

Reva India News

लोकसेवा केन्द्रों की समीक्षा बैठक 4 अप्रैल को होगी

Reva India News

Leave a Comment