Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

वैक्सीन से मिलती है इम्यूनिटी, इसलिए वैक्सीन जरूरी – अभ्या

मण्डला 6 जनवरी 2022

15 से 18 वर्ष के बच्चों के कोविड वैक्सीनेशन महाभियान में छात्र-छात्राओं द्वारा टीका लगाने के लिए खासा उत्साह दिखाया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न स्कूलों में टीकाकरण सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। केन्द्रीय विद्यालय मंडला में भी 6 जनवरी को आयोजित हुए टीकाकरण सत्र में अभ्या पांडे ने भी अपना कोविड वैक्सीनेशन कराया है। अभ्या वैक्सीन लगाने के बाद कहती है कि वैक्सीन लगाने के बाद मुझे किसी प्रकार की समस्या नहीं हुई। साथ ही वैक्सीन लगाने से हमारी इम्यूनिटी बढ़ती है जो हमें कोरोना वायरस से लड़ने में मददगार साबित होगी। कक्षा दसवी की छात्रा अभ्या अपने सभी साथियों से आग्रह करती है कि हम सभी के लिए वैक्सीन जरूरी है। जिला प्रशासन द्वारा वैक्सीन लगाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। ऐसे में हम सभी को टीका लगाकर स्वयं, अपने परिवार तथा अपने साथियों को सुरक्षित रखना है। वैक्सीन हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

Related posts

1 अक्टूबर को जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर का आयोजन

Reva India News

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भोपाल में पीएम मोदी को सिंदूर के पौधे भेंट किये जायेंगे मण्डला जिले से 21 सिंदूर पौधों को लेकर रथ रवाना

Reva India News

20 अगस्त को मनाया जायेगा ’विश्व मच्छर दिवस’  

Reva India News

Leave a Comment