Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नई उड़ान – ऑनलाइन शैक्षिक प्रशिक्षण आरंभ 28 अक्टूबर तक प्रशिक्षण आयोजित, शिक्षण की ट्रिक सीख रहे शिक्षक

मण्डला 20 अक्टूबर 2020

छात्रों की शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने के लिए कलेक्टर हर्षिका सिंह द्वारा जिले में ’’प्रोजेक्ट नई उड़ान’’ आरंभ किया गया है। इसके साथ ही शिक्षकों की शिक्षण गुणवत्ता में भी उन्नयन की दृष्टि से शिक्षकों का ऑनलाइन मासिक प्रशिक्षण का आरंभ किया गया। जिले के हाईस्कूल और हायर सेकंडरी विद्यालयों में अध्यापन करने वाले शिक्षकों के लिए प्रतिमाह सामान्य शैक्षणिक और विषय विशिष्ट सामग्री पर प्रशिक्षण प्रदान किए जाएंगे। अक्टूबर माह में ये प्रशिक्षण दिनांक 20 अक्तूबर से 28 अक्टूबर तक होंगे। जिला शिक्षा अधिकारी निर्मला पटले एवं अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक श्री मुकेश पाण्डेय से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रत्येक प्रशिक्षण में शिक्षकों को शिक्षण की तकनीकों से परिचित कराया जाएगा। इन प्रशिक्षणों में शिक्षकों को अध्यापन में आ रही विषय व शिक्षण संबंधी समस्याओं का चिन्हांकन और समाधान भी किया जाएगा। प्रथम दिवस अंग्रेजी और हिन्दी विषय का प्रशिक्षण आयोजित किया गया जिनमें क्रमशः 63 और 121 शिक्षक उपस्थित रहे। अंग्रेजी विषय में मास्टर ट्रेनर शिवशंकर पांडेय, अखिलेश उपाध्याय और चौन सिंह कुशरो ने शिक्षकों को त्रैमासिक परीक्षा के पाठ्îक्रम अनुरूप व्याकरण और प्रश्नाभ्यास सिखाने की तकनीक से अवगत कराया। हिन्दी विषय के मास्टर ट्रेनर शक्ति पटेल ने कवियों और लेखकों के साहित्यिक परिचय एवं गद्य की विधाओं मे अंतर करने की ट्रिक से शिक्षकों को अवगत कराया। हिन्दी में नेमोनिक ट्रिक का इस्तेमाल कैसे किया जाए, यह भी उन्होने प्रशिक्षण में बताया।

Related posts

एबीपीएएस पोर्टल से ऑनलाईन आवेदन कर 20 प्रतिशत छूट का लाभ उठाए  

Reva India News

59 कोरोना मरीज डिस्चार्ज हुए

Reva India News

अजब मंडल का गजब गेहूं खरीदी केंद्र किसान हो रहे परेशान देखें वीडियो

Reva India News

Leave a Comment