Reva India News
Otherऑटोब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम आयोजित

मण्डला 25 नवम्बर 2020

जिला क्षय अधिकारी, जिला क्षय केन्द्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत 24 नवम्बर दिन मंगलवार को किंगफिशर होटल में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम डॉक्टर्स फॉर यू संस्था द्वारा किया गया। इस आयोजन में एन.टी.ई.पी. डी.आर.टी.बी. पी. एम.डी.टी. डी.बी.टी, टीबी की बीमारी के प्रति जागरूकता लाना, टीबी का डायग्नोसिस, उपचार, निक्षय पोषण योजना, ट्रायबल इंसेटिव, टीबी मरीज का ईलाज आदि के संबंध में अति-महत्वपूर्ण नवीन जानकारी डॉ. स्वर्णा रामटेके एवं डॉ. सकल्पराज चौधरी, डब्ल्यू एच.ओ, कंसल्टेंट द्वारा दी गई, जिसमें जिले के चिकित्सा अधिकारी, प्राईवेट। चिकित्सक, एनटीईपी स्टॉफ एवं पीपीएसए स्टॉफ सम्मिलत हुए।

राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत सीएमई की अध्यक्षता डॉ. श्रीनाथ सिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला मण्डला द्वारा की गई, जिसमें डॉ. श्रीनाथ सिंह, सीएमएचओ एवं डॉ. जेपी चीचाम, जिला क्षय अधिकारी द्वारा एनटीईपी कार्यक्रम एवं आगामी 2025 तक क्षय उन्मूलन कार्यक्रम एवं 2025 तक जिले को टीबी मुक्त किये जाने संबंधी कार्ययोजना से सभी को अवगत कराया गया। इसके साथ-साथ वर्तमान में एंटीबॉयोटिक के प्रति प्रतिरोध भी एक गंभीर समस्या के रूप में तेजी से उभर रहा है जिससे कारण एंटीबायोटिक दवाईयों रोगाणुओं पर बेअसर होती जा रही है तथा विषम परिस्थितियों में उनका उपयोग करने पर दवाईयों बेअसर हो रही है। मुख्य कारण एंटीबायोटिक दवाइयों का अत्यधिक या अनावश्यक उपयोग तथा एक साथ कई एंटीबायोटिक दवाओं का सेवन है। इसके अतिरिक्त पशुओं एवं कृषि क्षेत्र में भी एंटीबायोटिक का अत्यधिक प्रयोग बढ़ रहा है। इन सभी समस्याओं से निजात पाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा एंटीबॉयोटिक पॉलिसी एवं एंटीमाईक्रोबियल रेजिस्टेंट हेतु एक्शन प्लान बनाया गया है जिसका उद्देश्य विभिन्न क्षेत्र में एंटीबायोटिक दवाओं के अनियंत्रित दवाओं के रोकथाम एवं जनसमुदाय में जागरुकता लाना है।

Related posts

होली के अवसर पर 3 एवं 4 मार्च को सार्वजनिक अवकाश घोषित

Reva India News

15 जून को अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ वृद्धजन दुर्व्यवहार रोकथाम जागरूकता दिवस मनाया जाएगा

Reva India News

कड़कनाथ पालन से आत्मनिर्भर बनीं उर्मिला मार्को सुडगाँव की महिला ने स्वरोजगार से बदली अपनी आर्थिक तस्वीर

Reva India News

Leave a Comment