Reva India News
Other

स्वयं की जरूरत से अधिक कपड़े एवं अन्य सामग्री आनंदम में छोड़ें

मण्डला 22 दिसम्बर 2020

राज्य आनंद संस्थान अध्यात्म विभाग के अर्न्तगत आनंदम (दुआओं का घर) मंडला में संचालित है। आनंदम वर्ष 2016 से प्रारंभ होकर अभी तक निरंतर मंडला में संचालित हो रहा है। जहाँ से केवल मंडला जिले के नहीं अपितु सीमावर्ती जिलों के गरीब एवं जरूरतमंद लोग कपड़े एवं अन्य सामग्रियाँ लेने आते रहते हैं। जिले के सुदूर क्षेत्रों से आने वाले मजदूर रिक्शा/आटो चालक अस्पताल में आने वाले रोगियों के साथी, जेल या पुलिस अभिरक्षा में रखे जाने वाले कैदियों, विधवा या परित्यकता महिलाओं फेरी लगाकर जीवन यापन करने वाले लोगों भीख मांगकर स्वयं का पेट भरने वाले दिव्यांगों के साथ-साथ उनके परिवार वालों के लिये कपडे़ या आवश्यक अन्य सामग्री भी इन लोगों को आनंदम (दुआओं का घर) मंडला से मिलती रहती है। वर्तमान समय में ग्रामीण क्षेत्रों से बहुत संख्या में मजदूरों का शहर आगमन हो गया है। जिससे ग्रामीणजन आनंदम् में अपेक्षाओं के साथ आते है। साथ ही बीते कुछ दिनों से मौसम में काफी ठंडक एवं शीत लहर है।

सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग के समस्त कर्मचारियों से अपेक्षा की है कि वे स्वयं के घरों के अनुपयोगी कपड़े, गर्म कपड़े, अन्य सामग्रियाँ आनंदम् (दुआओं का घर) में छोडें, जिससे गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को ठंड से बचाया जा सके।

Related posts

पंचायत एवं नगरीय निकायों को कुम्हारों से बाजार शुल्क नहीं लेने के निर्देश

Reva India News

बीमारियों की रोकथाम के लिए किया जा रहा जल स्त्रोतों का क्लोरीनेशन

Reva India News

बिछिया पुलिस की बड़ी कार्यवाही एक माह में तीसरी बार बरामद की वन्य प्राणी तेंदुए की खाल आरोपियों को किया गिरफ्तार

Reva India News

Leave a Comment