Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

चलित प्रयोगशाला से बच्चे सीख रहे प्रायोगिक कार्य

मण्डला 23 दिसम्बर 2020

कोविड-19 के दौर में विद्यार्थियों को प्रायोगिक कार्य एवं पुस्तकों से संबद्ध रखने के उद्देश्य से कलेक्टर हर्षिका सिंह के निर्देशन पर संचालित नई उड़ान भाग-2 के तहत् जिले के सभी विकासखंडों में चलित प्रयोगशालाएं संचालित की जा रही हैं। 23 दिसम्बर को जिले के बकौरी, सागर, खुकसर, मलधा, खुर्सीटोला, बीजेगाँव, केवलारी, तोरदरा, मसूरघुघरी, सारसडोली, हर्राटोला पखवार, बनेहरी, नाहरवेली, सलवाह आदि ग्रामों में चलित प्रयोगशाला के माध्यम से छात्र छात्राओं को विज्ञान प्रायोगिक सामग्री एवं पुस्तकालय के संबंध में जानकारी दी गई। रोचक कहानियों शब्दकोश डिक्शनरी के उपयोग गणित के विभिन्न उपयोग बतलाए गए। विषय विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा बच्चों की शंका और जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। जिला परियोजना समन्वयक हीरेन्द्र वर्मा ने निर्देशित किया है कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चलित प्रयोगशाला का संचालन करते हुए अधिक से अधिक बच्चों को लाभान्वित करना सुनिश्चित करें।

Related posts

*माहिष्मती गौ सेवा रक्तदान संगठन ने नगरपालिका को सौंपा ज्ञापन*

Reva India News

*​गणेश उत्सव की तैयारियों को लेकर पुलिस कंट्रोल रूम मंडला में बैठक*

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला, 5 अगस्त 2026

Reva India News

Leave a Comment