Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब तस्करी के विरूद्ध की गई कार्यवाही

मण्डला 16 जनवरी 2021

जिला आबकारी अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में अवैध मदिरा विनिर्माण, परिवहन व विक्रय के रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत् जिला कलेक्टर हर्षिका सिंह के निर्देशन में एवं जिला आबकारी अधिकारी विभा मरकाम के मार्गदर्शन में तथा आबकारी उपनिरीक्षक इन्दु उपाध्याय के नेतृत्व पर आबकारी टीम मण्डला द्वारा लगातार जिले के विभिन्न संदिग्ध इलाकों में मदिरा के अवैध निर्माण एवं विक्रय को प्रतिबंधित करने हेतु दबिश कार्यवाही की जा रही है। इस कार्यवाही के दौरान लगातार मण्डला शहर के बस स्टेंड, सुपरमार्केट, मछली मार्केट क्षेत्र में संचालित होटलों की तलाशी ली गयी। तलाशी के दौरान 3 स्थानों में अवैध रूप से संग्रहित 73 नग देशी एवं विदेशी मदिरा जप्त की गयी। मौके पर उपस्थित आरोपियों के विरूद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) के अन्तर्गत प्रकरण कायम किये गये है। अभियान के तहत् आबकारी दल द्वारा ग्राम मानादेई एवं खैरीखापा में कच्ची शराब के अड्डों पर दबिश दी गई। इस दौरान मौके पर लावारिस रूप से मिले 220 डिब्बों में भरे हुए 1320 किलोग्राम महुआ लाहन एवं शराब निर्माण में प्रयुक्तं बर्तनों को नष्ट कर आबकारी अधिनियम के तहत् कार्यवाही की गई। उक्त कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक श्रीमति गिरिजा धुर्वे, श्रीमति शैली सैयाम एवं श्री सर्वेश नागवंशी तथा आबकारी मुख्य आरक्षक दुर्जन सिंह कुलेश, आबकारी आरक्षक विजय कमलेश, सत्यपाल मरावी, रघुनार्थ उईके, बिहारी साहू, राजेन्द्र खाण्डेलकर, महेश पटेल, शकुन्तला सैयाम एवं ममता बैरागी उपस्थित रहे। आबकारी दल मण्डला द्वारा विशेष अभियान के तहत् शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कड़ी नजर रखते हुए अवैध शराब के विनिर्माण, परिवहन व विक्रय की रोकथाम हेतु कार्यवाही निरन्तर जारी रखी गयी है।

Related posts

जागरूक गांव, सुरक्षित मंडला: पुलिस चौपाल अभियान जारी

Reva India News

गणतंत्र दिवस की तैयारी संबंधी बैठक 15 को

Reva India News

आज क्लस्टर समाधान दिवस का आयोजन भैंसवाही में

Reva India News

Leave a Comment