Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

’सम्मान अभियान’’ के तहत् क्विज में पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित

मण्डला 19 जनवरी 2021

11 जनवरी को मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश में बेटियों एवं महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रदेश स्तरीय सम्मान अभियान प्रारंभ किया गया है। इसी तारतम्य में जिले में भी 26 जनवरी तक महिला बाल विकास विभाग, पुलिस विभाग एवं अन्य विभागों द्वारा महिला सशक्तिकरण के संबंधित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्वेता तड़वे ने बताया कि ’’सम्मान अभियान’’ के तहत् 19 जनवरी को जिले की कुल 2304 आंगनवाड़ी केन्द्रों में मंगल दिवस के अवसर पर महिला एवं बालिकाओं के लिए सम्मान अभियान के तहत् क्विज एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसी प्रकार किशोरी बालिकाओं को उनके स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी जानकारी दी गई साथ ही एनीमिया से बचाव के उपाय एवं किशोरियों को आत्मनिर्भर बनने के लिए शासन की विभिन्न योजनाओं और अन्य प्रेरणादायक जानकारी दी गई। इसी के साथ महिला एवं बालिकाओं को उनकी सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। इसी प्रकार महिलाओं एवं बालिकाओं की जागरूकता विषय पर परिचर्चा सहित अन्य गतिविधियां भी आयोजित की गई।

Related posts

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चौगान देव मढ़िया के दर्शन कर पूजा अर्चना की  

Reva India News

बेहतर स्वास्थ्य और शुद्ध मानसिकता का आधार है आहार – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Reva India News

मुख्यमंत्री महिला सशक्तिकरण योजना में आवेदन कर प्राप्त करें व्यावसायिक प्रशिक्षण

Reva India News

Leave a Comment