Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री का दौरा कार्यक्रम

मण्डला 4 मार्च 2021

केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते का 5 मार्च को मंडला आगमन हो रहा है। निर्धारित कार्यक्रम के तहत् श्री कुलस्ते 5 मार्च को दोपहर 12:30 बजे मंडला पहुंचेंगे तथा सांसद कप क्रिकेट टूर्नामेंट का मुख्य अतिथि के रूप में उद्घाटन करेंगे। इसके पश्चात कलेक्टर एवं एसपी, सीईओ जिला पंचायत तथा पुरातत्व विभाग के साथ बैठक करेंगे। राज्यमंत्री दोपहर 2 बजे मंडला से पिंडरई के लिए रवाना होंगे एवं पिंडरई में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे इसके पश्चात शाम 4 बजे बिछिया पहुंचेंगे और बॉलीवॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल होंगे। श्री कुलस्ते सायं 6 बजे टिकरवारा पहुंचेंगे एवं हिरदेनगर एवं टिकरवारा के बीज बने हाईब्रिज का मुआयना करेंगे। इसके पश्चात् टिकरवारा में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे एवं रात्रि 10 बजे मंडला होते हुए जेवरा पहुंचेंगे तथा रात्रि विश्राम करेंगे। केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री 6 मार्च को प्रातः 8 बजे जेवरा से व्हाया शाहपुरा डिण्डौरी गाड़ासरई के लिए रवाना होंगे एवं दोपहर 3 बजे फूलवाही से जबलपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Related posts

सोनी समाज मंडला ने धूम धाम बनाया श्री अजमीढ़ देव जंयती

Reva India News

सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने श्री जयदत्त झा के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

Reva India News

4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत

Reva India News

Leave a Comment