Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कर्मचारियों के समयमान वेतनमान स्वीकृत

मण्डला 5 मार्च 2021

कार्यालय जनजातीय कार्य विभाग मंडला के अन्तर्गत विभागीय समयमान वेतनमान वेतन समिति के अनुमादन उपरांत जिले अन्तर्गत कार्यरत लेखापालों, सहायक ग्रेड-2, सहायक ग्रेड-3 एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय समयमान वेतनमान स्वीकृति की कार्यवाही की गई है जिसके अनुसार, 1 लेखापाल को द्वितीय समयमान वेतनमान 107 लेखापाल को तृतीय समयमान वेतनमान, 1 सहायक ग्रेड-2 को द्वितीय समयमान वेतनमान, 6 सहायक ग्रेड-2 को तृतीय समयमान वेतनमान, 6 सहायक ग्रेड-3 को प्रथम समयमान वेतनमान, 5 को द्वितीय समयमान वेतनमान, 1 सहायक ग्रेड-3 को तृतीय समयमान वेतनमान की स्वीकृति प्रदान करते हुये आदेश जारी किये गये हैं।

साथ ही चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों में से 44 भृत्यों को प्रथम समयमान वेतनमान, 16 भृत्यों को द्वितीय समयमान वेतनमान एवं कुल 17 भृत्यों को तृतीय समयमान वेतनमान की स्वीकृति प्रदान करते हुये आदेश जारी किये गये हैं।

इस प्रकार जनजातीय कार्य विभाग मंडला अन्तर्गत कार्यरत 27 लिपिक वर्गीय कर्मचारियों (लेखापाल, सहायक ग्रेड-2, सहायक ग्रेड-3) को एवं 77 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों (भृत्यों) कुल 104 कर्मचारियों को समयमान वेतनमान स्वीकृति संबंधी आदेश जारी किये गये।

Related posts

मुख्यमंत्री डॉ. यादव निवेश को लेकर हैदराबाद में करेंगे रोड-शो

Reva India News

मंडला एसआईआर में प्रदेश में चौथे स्थान पर क़ाबिज़  यह उपलब्धि हासिल करने वाला प्रदेश का पहला आदिवासी जिला  वनांचल क्षेत्र की चुनौतियों के बीच भी टीम ने रचा कीर्तिमान

Reva India News

राशन दुकान के चक्कर काट रहे कार्ड धारी

Reva India News

Leave a Comment