Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

राशन दुकान के चक्कर काट रहे कार्ड धारी

नैनपुर नगर की कुछ वार्ड की राशन दुकानों में अप्रैल माह का महीना पूरा बेचने आया जिसके कारण गरीब उपभोक्ताओं में खलबली मची हुई है कि हमें राशन मिलेगा कि नहीं वह प्रतिदिन राशन दुकान के चक्कर लगा रहे हैं भरी धूप और गर्मी में पर राशन दुकान में ताला जड़ा देख बैरन घर वापस हो रहे हैं राशन दुकान प्रतिदिन खुलने की है पर संचालक की मनमानी के कारण उपभोक्ता हलकान हो रहे हैं जिस और विभाग भी नदारद नजर आ रहा है वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री का कहना है की

खाद्यान्न वितरण मैं कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी गरीबों के हक के राशन की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए कोई भी पात्र व्यक्ति खाद्यान्न वितरण योजना के से वंचित ना रहे जिनके भी नाम सूची से कटे हैं उन पर भी सहानुभूति पूर्वक विचार किया जाए उचित मूल्य की दुकानों की निगरानी आपदा प्रबंधन समूह से कराई जाए कलेक्टर एवं एसडीएम गरीबों को बांटने वाले राशन पर नजर रखें यह निर्देश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश के रोडमैप के अंतर्गत गरीब कल्याण के लिए गठित मंत्री समूह की बैठक में कहा गया और सख्त निर्देश दिए गए कि केंद्र सरकार राज सरकार की खाद्यान्न योजना का भरपूर लाभ गरीबों तक मिले पर नैनपुर विकासखंड में इसके विपरीत होते देखा जा रहा है जिला खाद्य अधिकारी से लेकर खाद निरीक्षक को लोगों के द्वारा शिकायत की जा रही है कि उन्हें राशन नहीं मिल रहा राशन दुकान प्रतिदिन बंद पाई जाती है उपभोक्ता दुकान जाते हैं खाली हाथ बैरंग वापस होते हैं उसके बाद अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं और कारवाई ना करते हुए टोल फ्री नंबर का हवाला देते हैं कि उस में शिकायत करें इससे जाहिर होता है कि खाद्यान्न की कालाबाजारी अधिकारी एवं दुकान संचालन की आपसी सांठगांठ पर हो रहा है दुकानों में ताला लटका है तो आज दिनांक तक ताले ही लटके हैं उपभोक्ता राशन के लिए परेशान हो रहे हैं पर उनकी और ध्यान देने वाला कोई नहीं राशन दुकान से लेकर संचालक के घर तक उपभोक्ता दस्तक दे रहे हैं पर उनके साथ अभद्र व्यवहार कर भगा दिया जाता है सूत्रों से मिली जानकारी अनुसारऐसा ही हाल प्रियदर्शनी उपभोक्ता भंडार वार्ड क्रमांक 1 ,11 ,15 की राशन दुकान में देखने को मिला जहां करीबन माह में एक दो बार दुकान खुली नहीं तो पूरे माह भर से ताला लटका हुआ है गरीब अपने हक का राशन लेने के लिए सुबह से शाम दुकान के चक्कर काट रहे हैं पर उन्हें राशन उपलब्ध नहीं हो पा रहा है यह भी देखने को मिला कि जिस उपभोक्ता के हेल्पलाइन में शिकायत कर दी जाती है उससे शिकायत हटवाने के लिए उनके घर तक राशन पहुंचाया जाता है और सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज को खारीज कराई जाती है। नैनपुर विकासखंड में खाद आपूर्ति अधिकारी की पदर्स्थापना की गई है पर खाद्य अधिकारी माह में 1 तारीख की 1 तारीख आते हैं और चले जाते हैं मंडला से अप डाउन करते हैं नैनपुर हेड क्वार्टर में नहीं रहने के कारण राशन दुकान की मौनिटरिंग नहीं करते मंडला से बैठे-बठे नैनपुर विकासखंड की राशन दुकान संचालित कर रहे हैं जिस वजह से गरीब शासन की योजना का लाभ नहीं ले पा रहे हैं और गरीब अनाज के लिए भटक रहे है। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार यह भंडार की राशन दुकान में जितने भी कर्मचारी हैं सब अपराधी प्रवृत्ति के हैं जिस कारण उपभोक्ता ज्यादा बात ना करते हुए बैरन घर वापस हो जाते हैं चाहे राशन मिलेगा या नहीं और यह भी बात का खुलासा हुआ कि रात्रि में बड़े वाहन में मिट्टी तेल एवं राशन जो गरीबों का हक का है वह मार्केट में ऊंचे दाम पर सप्लाई किया जाता है अधिकारी की मिलीभगत से एक से दो भंडार के नाम पर ही विकासखंड की राशन दुकानें संचालित हो रहे हैं जिस संचालक पर पूर्व में भी कालाबाजारी करने के आरोप 420 की धारा के तहत कार्रवाई हुई थी और जेल भी गए थे वही लोग आज भी इन दुकानों को चला रहे हैं और कालाबाजारी खुलेआम कर रहे हैं जिन पर प्रशासन के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जाती। गरीबी रेखा एवं अति गरीबी रेखा के राशन कार्ड धारियों को मोटा कंकड़ पत्थर कीड़े मकोड़े युक्त रहा चावल मिल रहा है। एफसीआई गोदाम के कर्मचारी अधिकारी की सांठगांठ पर दुकान संचालक के द्वारा साफ सुथरा सुपर फाइन चावल का उठाव करते हैं और उन्हें मार्केट में ऊंचे दाम पर बेच देते हैं और गरीबों को कंकड़ पत्थर कीड़े युक्त चावल दिया जा रहा है जिसक भी शिकायत पूर्व में की गई थी गोदामों में छापामार कार्रवाई के दौरान कुछ माह तक गरीबों को बारीक एवं साफ सुथरा चावल दिया गया उसके बाद फिर वही हाल है राशन दुकान से गरीबों को कंकड़ पत्थर धूल माटी वाला चावल गेहूं फिर से वितरण किया जा रहा है और साफ सुथरा चावल मार्केट में सप्लाई किया जा रहा है जिस पर भी कार्रवाई की मांग की जाती है और राशन दुकान में कुंडली मारकर बैठे वर्षों से संचालकों पर कार्रवाई के साथ-साथ दुकाने अलग करने की मांग जिसस गरीबों का आसानी से अनाज उपलब्ध हो जाए शासन की योजना का लोगों को भरपूर लाभ मिले।

Related posts

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दमोह जिले में बालिकाओं के निधन पर दु:ख व्यक्त किया चारों बालिकाओं के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता के निर्देश

Reva India News

1 कोरोना मरीज स्वस्थ हुआ

Reva India News

पशु तस्कर पर हिरदेनगर चौकी की कार्यवाही

Reva India News

Leave a Comment