Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

महाविद्यालय में हुआ अमृत महोत्सव का शुभारंभ

मण्डला 12 मार्च 2021

रानी दुर्गावती शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्याल मण्डला में 12 मार्च को स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सर्वप्रथम प्राचार्य डॉ.व्ही.के चैरसिया ने महाविद्यालय परिसर में स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्र्यापण किया। इसके पश्चात् महाविद्यालय के विद्यार्थियों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का देशवासियों के लिए संबोधन का सीधा प्रसारण दिखाया गया। प्रसारण के पश्चात् प्राचार्य डॉ.व्ही.के.चैरसिया ने गांधी जी की जीवनी और दर्शन पर प्रकाश डाला और बताया की आज ही के दिन 12 मार्च 1930 को अहमदाबाद स्थित साबरमती आश्रम से दांडी यात्रा प्रारंभ हुई थी। महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्याापक डॉ.टी.पी.मिश्रा ने विद्यार्थियों को गाधी जी के योगदान से अवगत कराया। इस अमृत महोत्सव कार्यक्रम की नोडल अधिकारी डॉ.पी.कुशवाहा ने बताया की इस महोत्सव में 5 अप्रैल 2021 तक महाविद्यालय में विभिन्न प्रकार की गतिविधियों आयोजित की जायेगी।कार्यक्रम में डॉ.अनीता झारिया, प्रो सीमा धुर्वे, डॉ.नवीन तेकाम, डॉ पुरूषोत्तम भावरे, प्रो.दुर्गावती सल्लाम, डॉ प्रशांत पाण्डेय, एन.सी.सी.कैडेट्स, एन.एस.एस के स्वयं सेवक तथा महाविद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

Related posts

चैकिंग के दौरान 8 वाहनों से मोटरयान अधिनियम 1988 की विभिन्न प्रावधानों के तहत 28500 रूपये का समन शुल्क जमा कराया गया

Reva India News

मानवता की मिसाल: डॉ. राहुल झरिया ने रक्तदान कर गंभीर मरीज को दिया जीवनदान

Reva India News

25 अप्रैल को ’’विश्व मलेरिया दिवस’’, एडवाइजरी जारी

Reva India News

Leave a Comment