Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कृमि की दवा खाने से छूटे बच्चों को 13 सितम्बर को खिलाई जाएगी

मंडला 12 सितंबर 2024

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ० के.सी. सरोते ने बताया कि 13 सितम्बर को कृमि की दवा खाने से छूटे बच्चों को दवा खिलाई जाएगी। मंडला जिले में शहरी क्षेत्र/ग्रामीण क्षेत्रों के समस्त क्षेत्र में 13 सितम्बर को कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन स्कूल और आंगनबाड़ी केन्द्रों में 1 वर्ष से 19 वर्ष के बालक/बालिकाओं को कृमि से बचाव हेतु एल्बेन्डाजोल की गोली खिलाई जायेगी। भारत सरकार के एनीमिया मुक्त भारत प्रजनन उम्र की महिलाओं में एनीमिया के कारण कृमि संक्रमण भी है। कृमि संक्रमण से प्रजनन उम्र की महिलायें, उनमें खून की कमी पोषण स्तर पर दुष्प्रभाव परिलक्षित होता है। कृमि मुक्ति दिवस में 20 वर्ष से 49 वर्ष की महिलाओं (धात्री/गर्भवती को छोड़कर) 400 एमजी की एलवेन्डाजोल की गोली खिलाई जायेगी। 20 वर्ष से 49 वर्ष की प्रजनन उम्र महिलाएं (गर्भवती/धात्री को छोड़कर) आशा कार्यकर्ता के द्वारा 400 एमजी एक गोली सामने से पानी के साथ चबाकर खिलाना है। 1 वर्ष से 5 वर्ष के बच्चों को आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के द्वारा गोली खिलाई जायेगी। 6 वर्ष से 19 वर्ष के बच्चों को स्कूल में शिक्षक के द्वारा खिलाई जायेगी। एल्वेन्डाजोल की खुराक 1 वर्ष से 2 वर्ष आधी गोली 200 एमजी चूर्ण बनाकर पानी के साथ खिलाना है। 2 वर्ष से 3 वर्ष एक गोली 400 एमजी चूर्ण बनाकर पानी के साथ खिलाना हैं। 3 वर्ष से 19 वर्ष एक गोली 400 एमजी पानी के साथ चबा चबाकर खाना है। दवाईयां शिक्षक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, एएनएम, आशा कार्यकर्ता के सीधे देखरेख में सामने से खिलाई जावेगी। गोलियां खाली पेट नहीं खिलाना है, बीमार/इलाजरत बच्चे को भी नहीं खिलाना है।

Related posts

अवैध शराब के विनिर्माण संग्रहण, परिवहन एवं विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण हेतु बैठक आज

Reva India News

ग्राम पंचायत हिरदेनगर में आयोजित मचलेश्वर मेला कलेक्टर ने पहुंचकर लिया व्यवस्थाओं का जायजा

Reva India News

आईटीआई में रजिस्ट्रेशन में त्रुटि सुधार की अंतिम तिथि 16 जून

Reva India News

Leave a Comment