Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

वृद्व सम्मान समारोह आयोजित

ग्राम पंचायत सकवाह में वृद्ध सम्मान एवं फाल्गुन उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन खुशी महिला आजीविका ग्राम संगठन, सकवाह एवं ग्रामीण विकास एवं महिला उत्थान संस्थान, मंडला ने मिलकर किया। आयोजित कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सकवाह के 54 वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ नागरिक श्री शेखलाल झारिया,कार्यक्रम अध्यक्ष श्रीमती रज्जो बाई  मरकाम, सरपंच, ग्राम पंचायत, सकवाह, और विशिष्ट अतिथि श्रीमती मैना सिंगौर, अध्यक्ष चांदनी संकुल स्तरीय संघ, चिरईडोंगरी, श्री छतर सिंह यादव, उप सरपंच, ग्राम पंचायत सकवाह एवं श्री राजेंद्र चौधरी, जिला समन्वयक मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, मंडला ने भारत माता पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मंचासीन अतिथियों का पुष्पमाला से स्वागत किया गया। श्रीमती त्रिवेणी ने स्वागत गीत का गायन किया।

ग्रामीण विकास एवं महिला उत्थान संस्थान के डायरेक्टर श्री रामकुमार सिंगौर ने कार्यक्रम की प्रस्तावना रखते हुए बताया कि, वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान प्रर्दशित करने के लिए स्व-सहायता समूह कि महिलाओं के साथ मिलकर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

मंचासीन अतिथियों एवं कार्यक्रम में उपस्थित जनों द्वारा ग्राम के वरिष्ठ नागरिकों को तिलक वंदन कर, पुष्पहार पहना कर सम्मान-पत्र भेंट किया गया। म.प्र.जन अभियान परिषद, मंड़ला के जिला समन्वयक श्री राजेन्द्र चौधरी ने अपने उद्बबोधन में वरिष्ठजनों की महत्ता पर प्रकाश डाला। श्री राजेन्द्र चौधरी ने आगामी वित्त वर्ष में ग्राम में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति गठित करने की घोषणा की। कार्यक्रम में नित्या झारिया, अर्पणा झारिया और डाली झारिया ने एकल नृत्य प्रस्तुत किया। इन तीनों बालिकाओं को नकद पुरस्कार प्रदान किया गया।

कार्यक्रम का संचालन डॉ.गजेन्द्र गुप्ता ने किया। डॉ.गजेंद्र गुप्ता के आव्हान पर कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने ग्राम को नशा मुक्त करने का संकल्प लिया। डॉ.गजेन्द्र गुप्ता नेगांव में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में एकल उपयोग प्लास्टिक के रोकथाम के लिए स्व-सहायता समूहों को बर्तन बैंक प्रारम्भ करने का सुझाव दिया। कार्यक्रम के आयोजन में खुशी महिला आजीविका ग्राम संगठन के पदाधिकारी, ग्राम सकवाह के स्व-सहायता समूह के पदाधिकारी और सदस्यों के साथ ग्रामीण विकास एवं महिला उत्थान संस्थान के कार्यकर्ताओ का उल्लेखनीय योगदान रहा। कार्यक्रम के अंतिम चरण में फूल और गुलाल से लोगों ने फाल्गुन उत्सव मनाया।

Related posts

राजस्व वसूली के निर्धारित लक्ष्य समय पर पूर्ण करें – प्रमुख सचिव वीडियो कॉंफ्रेंस में राजस्व अधिकारियों को निर्देश

Reva India News

नैनपुर में मेडिकल स्टोर्स की जाँच संयुक्त दल की कार्रवाई जारी

Reva India News

कलेक्टर ने की आपदा प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा

Reva India News

Leave a Comment