Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

प्रशासन आपके द्वार शिविर में जनसमस्याओं के निराकरण पर जोर

मंडला, 29 मई 2026

“प्रशासन आपके द्वार” अभियान अंतर्गत ग्राम पंचायत साल्हेडंडा में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में खंड पंचायत अधिकारी द्वारा विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान राजस्व, पंचायत, कृषि, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी तथा आयुष विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। शिविर में कुल 46 कर्मचारी शामिल हुए।

शिविर में क्षेत्र की पेयजल समस्या को गंभीरता से लेते हुए संबंधित जानकारी तत्काल जिला कार्यालय भेजने के निर्देश दिए गए। शिविर के दौरान कुल 16 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें लोक निर्माण विभाग का 1, पीएचई विभाग के 4, पंचायत विभाग के 5, राजस्व विभाग का 1, विद्युत विभाग के 2 तथा स्वास्थ्य विभाग का 1 आवेदन शामिल रहा। प्राप्त आवेदनों में से एक आवेदन का मौके पर निराकरण किया गया, जबकि शेष आवेदनों को संबंधित विभागों को कार्रवाई हेतु प्रेषित किया गया।

अधिकारियों ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि आगामी 15 दिनों में जनहितकारी योजनाओं में प्रगति सुनिश्चित करते हुए लंबित समस्याओं का निराकरण किया जाए। शिविर में राजस्व निरीक्षक, पंचायत समन्वय अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

हाथकरघा एवं हस्तशिल्प प्रदर्शनी का आयोजन 3 से 8 दिसंबर तक होगा

Reva India News

2 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए

Reva India News

सभी शासकीय सेवक वाहन चलाते समय करें हेलमेट का उपयोग

Reva India News

Leave a Comment