Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कोरोना नियंत्रण के लिए सीएम श्री चौहान ने जिले को दी बधाई

मण्डला 21 मई 2021

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने वीसी के माध्यम से मंडला सहित 4 जिलों की कोरोना समीक्षा की। उन्होंने मंडला जिले में कोरोना नियंत्रण के लिए बनाई गई रणनीति की प्रशंसा की। उन्होंने कोरोना नियंत्रण के लिए कलेक्टर हर्षिका सिंह एवं जिला प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं के लिए बधाई दी। श्री चौहान ने आगामी दिनों मंे भी जिले में कोरोना संक्रमण को कम करने के लिए सख्ती बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने राज्यसभा सांसद श्रीमती संपतिया उईके को स्थानीय भाषा में लोकगीतों के माध्यम से कोरोना जागरूकता का कार्य करने की बात कही। उन्होंने कहा कि जिले में कोविड वैक्सीनेशन को लगातार बढ़ाएं। इसी प्रकार 45 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों को कोविड वैक्सीनेशन के लिए प्रोत्साहित करें। वीसी में राज्यसभा सांसद श्रीमती उईके ने जिले में ब्लैक फंगस के उपचार के लिए चिकित्सक एवं मेडीकल सुविधाओं की मांग की। इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष पूर्णिमा शुक्ला, उपाध्यक्ष गिरीश चंदानी, पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत, एडीएम मीना मसराम, सीएमएचओ डॉ. श्रीनाथ सिंह एवं संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

कलेक्टर ने किया शिशु वार्ड का औचक निरीक्षण

Reva India News

“मैं हूँ अभिमन्यु” अभियान : महिला सुरक्षा व घरेलू हिंसा रोकथाम के लिए मंडला पुलिस की पहल

Reva India News

’सम्मान अभियान’’ के तहत् क्विज में पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित

Reva India News

Leave a Comment