Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने रेड जोन की पंचायतों की ली बैठक मंडला, नैनपुर एवं बिछिया के नगरीय निकायों को भी दिए निर्देश

मण्डला 22 मई 2021

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने मंडला एवं बिछिया अनुविभाग की ऐसी पंचायतें जिनमें 10 से अधिक कोविड के मामले सक्रिय हैं अर्थात जो रेड जोन में है की बैठक ली। उन्होंने देवदरा, बिंझिया तथा बड़ीखैरी के सचिवों से उनकी पंचायतों के एक्टिव केस की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कहा कि पंचायत क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण को रोकने प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने संक्रमित क्षेत्रों में सघन बेरीकेटिंग करने के निर्देश दिए। श्रीमती सिंह ने एसडीएम मंडला को देवदरा क्षेत्र में कर्फ्यू लागू कर कोरोना संक्रमण को रोकने सख्ती बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रेड जोन की सभी पंचायतों में संकट प्रबंधन समिति की बैठकें सुनिश्चित हो। बैठकों में कोविड संक्रमण को रोकने जरूरी निर्णय लिए जायें। उन्होंने पंचायतों मंे किल कोरोना अभियान की विस्तृत समीक्षा करते हुए कहा कि अभियान के माध्यम से हर घर के प्रत्येक सदस्य की स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित हो। इसी प्रकार संदिग्ध को तत्काल दवाई प्रदान की जाए तथा आवश्यकता होने पर उन्हें कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराएं।

कलेक्टर ने कहा कि देवदरा एवं अन्य क्षेत्रों में मोबाईल टेस्टिंग वेन के माध्यम से कोरोना जांच सुनिश्चित होगी। संकट प्रबंधन समितियां कोरोना सेम्पलिंग में सक्रिय सहयोग दें। इसी प्रकार ऐसे वार्ड जिनमें कोविड के मामले सक्रिय हैं उसके पंच उस वार्ड की विशेष जिम्मेदारी निभाएं। श्रीमती सिंह ने नैनपुर एवं बिछिया नगरपालिका क्षेत्र के ऐसे वार्ड की भी समीक्षा की जिनमें 10 से अधिक कोविड मामले सक्रिय हैं। उन्होंने संबंधित क्षेत्रों के एसडीएम को ऐसे संक्रमित क्षेत्र में पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने नगरीय क्षेत्रों के सीएमओ को भी निर्देशित किया कि माईक्रो कंटेनमेंट क्षेत्रों में साफ-सफाई एवं सेनेटाईजेशन का कार्य लगातार करें। उन्होंने सीईओ जनपद को ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड मामलों पर लगातार निगरानी रखने एवं दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए। नए केस मिलने पर तत्काल सर्वे कराएं तथा स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित करें।

Related posts

11 जनवरी से 13 फरवरी तक चलेगा दस्तक अभियान

Reva India News

15 जनवरी के बाद नहीं होगी धान की खरीदी

Reva India News

स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करने प्रशासन संकल्पित – हर्षिका सिंह कलेक्टर ने किया शहद प्रसंस्करण इकाई का शुभारंभ

Reva India News

Leave a Comment