Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

खाद्य विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न  

मण्डला 13 जुलाई 2021

कलेक्टर हर्षिका सिंह की अध्यक्षता में खाद्य विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उन्होंने कहा कि जिले की सभी पीडीएस वितरण की दुकानें अपने निर्धारित समय पर खुलें। इसी प्रकार शासकीय अवकाश को छोड़कर सप्ताह के सभी दिनों में राशन वितरण सुनिश्चित किया जाए। श्रीमती सिंह ने कहा कि राशन वितरण के दुकानों के खुलने की जानकारी भी स्थानीय स्तर पर प्रसारित करें। उन्होंने ब्लॉकवार राशन दुकानों में भण्डारण, वितरण सहित अन्य बिन्दुओं पर विस्तृत समीक्षा की। कलेक्टर ने कहा कि पात्रतापर्चीधारियों की पंचायतवार जानकारी संधारित करें। इसी प्रकार पात्रतापर्ची के नवीन आवेदनों के सत्यापन में भी प्रगति लाएं। उन्होंने पात्रतापर्ची के लिए दिए जा रहे आवेदनों की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कहा कि पात्रतापर्ची बनाने के लिए व्यक्ति अपने क्षेत्र के जेएसओ या जिला आपूर्ति अधिकारी कार्यालय में समग्र आईडी, आधार एवं संबंधित श्रेणी का दस्तावेज लेकर पात्रतानुसार अपनी पात्रता पर्ची बना सकता है।

कलेक्टर ने अपात्र परिवारों का चिन्हांकन कार्य गंभीरता से करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बाल कल्याण योजना के तहत् पात्र बच्चों को अनिवार्यतः राशन उपलब्ध कराएं। उन्होंने ऑफलाईन राशन दुकानों की जानकारी लेते हुए जरूरी निर्देश दिए। श्रीमती सिंह ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि राशन वितरण के पश्चात हितग्राहियों को पावती अनिवार्य रूप से प्रदान करें। उन्होंने आधार सीडिंग के कार्य को भी शतप्रतिशत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने खाद्यान्न सामग्री की समीक्षा करते हुए कहा कि नमक एवं शक्कर की ब्लॉकवार आवश्यकता अनुसार प्राप्ति सुनिश्चित करने निर्देश दिए। उन्होंने दीनदयाल रसोई, साझा चूल्हा तथा अन्य योजनाओं के तहत् वितरित किए जाने वाले खाद्यान्न की जानकारी भी ली।

Related posts

16 दिसम्बर को द्वितीय डोज के लिए आयोजित होगा विशेष महाभियान कलेक्टर ने वैक्सीनेशन के नोडल अधिकारियों की ली बैठक

Reva India News

बंजर भूमि बनी वरदान, कुटकी और आम की खेती से बदली भगत सिंह की तकदीर

Reva India News

मण्डला पुलिस का तीन दिवसीय निरीक्षण सम्पन्न

Reva India News

Leave a Comment