Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

शिक्षण दक्षता में निरंतर सुधार लाने ऑनलाईन शिक्षक प्रशिक्षण आयोजित

मण्डला 20 जुलाई 2021

विद्यार्थियों की शैक्षणिक गुणवत्ता को बनाए रखने के लिए यह आवश्यक है कि शिक्षकों की शिक्षण दक्षता में निरंतर सुधार किया जाए। इस उद्देश्य से जिले के हाईस्कूल और हायर सेकंडरी स्कूलों में अध्यापन कराने वाले शिक्षकों के विषय संबंधी मासिक ऑनलाइन प्रशिक्षण शुरू किए गए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी माखन सिंह सिंद्राम ने शिक्षकों को छात्रों से प्रभावशीलता के साथ अध्यापन करने की बात पर फोकस किया। उन्होंने शिक्षकों को निर्देश दिए कि कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए छात्रों की हर संभव शैक्षिक सहायता करें। एपीसी समग्र शिक्षा अभियान, सेकंडरी एजुकेशन मुकेश पाण्डेय ने कहा कि डिजीलेप को प्रभावी बनाने के लिए राज्य स्तर से प्राप्त वीडियोज को छात्रों के डिजीलेप ग्रुप में प्रेषित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि प्रत्येक दिवस निर्धारित समय तक विषय सामग्री छात्रों तक अनिवार्य रूप से पहुंचाएँ। अंग्रेजी विषय का प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर अखिलेश उपाध्याय एवं चैन सिंह कुशरो द्वारा दिया गया।

Related posts

शिल्पियों, स्वसहायता समूहों, अशासकीय संस्थाएँ, शासकीय संस्थाओं, सहकारी समितियों, मास्टर उद्यमियों से 8 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित

Reva India News

फ्यूजन, फन और पूरी होती फैंटेसी हॉट एयर बैलून ने बढ़ाया झील महोत्सव का रोमांच

Reva India News

मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत साफ सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया मंत्री श्रीमती उयके ने 148 वी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के साथ मिलकर स्वच्छता अभियान प्रारंभ किया

Reva India News

Leave a Comment