मण्डला 2 अगस्त 2021
प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण तथा मंडला जिले के प्रभारी मंत्री श्री बिसाहूलाल सिंह ने आगामी 7 अगस्त 2021 को प्रदेश के साथ-साथ जिले में भी मनाए जाने वाले प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना अंतर्गत निःशुल्क राशन वितरण कार्यक्रम के आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने कहा कि 7 अगस्त को जिले की 526 पीडीएस दुकानों में हितग्राहियों को चिन्हित कर राशन वितरण सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने जिले के संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस कार्यक्रम के लिए समय पूर्व पर्याप्त तैयारियां करें। निःशुल्क राशन वितरण कार्यक्रम के लिए हितग्राहियों को चयनित कर उन्हें हल्दी तथा चावल के साथ निमंत्रण दें तथा 7 तारीख को उत्सव के अंतर्गत राशन प्रदान करें। श्री सिंह ने कहा कि प्रत्येक पीडीएस दुकान पर 100 लोगों को ही राशन वितरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि कार्यक्रम में कोविड-19 प्रोटोकॉल का भी विशेष ध्यान रखें। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में सभी हितग्राहियों को राशन बैग में वितरित किए जाएंगे। अन्न उत्सव कार्यक्रम में अधिकारी स्थानीय स्तर पर जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित करें।
कलेक्टर हर्षिका सिंह ने बैठक में आगामी कार्यक्रम के लिए की जिला प्रशासन द्वारा की जा रही तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पीडीएस की दुकानों पर रंगाई ,पुताई, दीवार लेखन तथा फ्लेक्स- बैनर आदि के माध्यम से अन्नोत्सव की तैयारियां की जा रही है। उन्होंने बताया कि आगामी एक-दो दिनों में अन्नोत्सव से संबंधित सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाएगी। इसी प्रकार प्रधानमंत्री श्री मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री चौहान के सजीव प्रसारण की व्यवस्था भी स्थानीय स्तर पर सुनिश्चित की जाएगी। कलेक्टर ने बताया कि कार्यक्रम के लिए जिला प्रशासन द्वारा ड्यूटी आदेश भी जारी किए गए हैं। इसी प्रकार उत्सव के दिन चिन्हित दिव्यांगजनों को जनप्रतिनिधियों द्वारा घर जाकर पीडीएस वितरण भी कराया जाएगा। कलेक्टर ने बताया कि हर पंचायत में उत्सव के रूप में राशन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में स्थानीय कलाकारों ने प्रभारी मंत्री श्री सिंह को मूर्ति भेंट की। बैठक में विधायक मंडला देवसिंह सैयाम, पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शैलेष मिश्रा तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
आगामी बैठक के लिए दिए निर्देश
प्रभारी मंत्री श्री सिंह ने बैठक में बताया कि जिला योजना समिति की आगामी बैठक में अनेक बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। उन्होंने जिले में कृषि, प्रधानमंत्री आवास की विस्तृत जानकारी तथा नल-जल योजना के संबंध में स्वीकृत कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आगामी बैठक में उक्त बिन्दुओं पर विस्तार से समीक्षा की जाएगी। बैठक के अंत में उन्होंने जिले के स्थानांतरण प्रस्तावों पर संबंधित अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया।
तीन को मिले नियुक्ति पत्र
प्रभारी मंत्री श्री सिंह ने अपने मंडला प्रवास के दौरान जिले के 3 व्यक्तियों को अनुकंपा नियुक्ति के आदेश वितरित किए। उन्होंने श्रीमती अन्नपूर्णा पटैल, विक्रम वाडिवा तथा इंद्रेश मांडवे को अनुकंपा नियुक्ति आदेश प्रदान करते हुए शुभकामनाएं दी एवं उज्जवल भविष्य की कामना की।
कलेक्टर हर्षिका सिंह ने बैठक में आगामी अन्नोत्सव के लिए की जा रही तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी उन्होंने बताया कि पीडीएस की दुकानों पर रंगाई पुताई तथा फ्लेक्स बैनर आदि के माध्यम से अन्नोत्सव की तैयारियां की जा रही है उन्होंने बताया कि आगामी एक-दो दिनों में अन्नोत्सव से संबंधित सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाएगी इसी प्रकार प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री श्री चौहान के सजीव प्रसारण की व्यवस्था भी स्थानीय स्तर पर सुनिश्चित की जाएगी कलेक्टर ने बताया कि अन्नोत्सव के लिए जिला प्रशासन द्वारा ड्यूटी आदेश भी जारी किए गए हैं इसी प्रकार अनुभव के दिन चिन्हित दिव्यांग जनों को जनप्रतिनिधि द्वारा घर जाकर पीडीएस वितरण भी कराया जाएगा कलेक्टर ने बताया कि हर पंचायत में उत्सव के रूप में अन्य उत्सव का आयोजन किया जाएगा कार्यक्रम के अंत में स्थानीय कलाकारों ने प्रभारी मंत्री श्री सिया को मूर्ति भेंट की ।
