Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

स्वतंत्रता दिवस की फाईनल रिहर्सल सम्पन्न

13 अगस्त 2021

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह का आयोजन जिला मुख्यालय के महात्मा गांधी स्टेडियम ग्राऊंड में किया जाएगा। जिले के मुख्य समारोह में प्रभारी मंत्री श्री बिसाहूलाल सिंह मुख्य अतिथि रहेंगे। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह की तैयारियों की फाईनल रिहर्सल का जायजा लिया। इस दौरान मुख्य कार्यक्रम की सभी गतिविधियों जैसे ध्वजारोहण, परेड, सलामी सहित अन्य गतिविधियों की फाईनल रिहर्सल की गई। इस दौरान अपर कलेक्टर मीना मसराम, पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत, सहायक कलेक्टर अग्रिम कुमार एवं संबंधित उपस्थित रहे। स्वतंत्रता दिवस समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल में कलेक्टर हर्षिका सिंह ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली एवं रिहर्सल के पश्चात संबंधित अधिकारियों को उनके दायित्व से संबंधित जरूरी निर्देश दिए।

Related posts

राजस्व सचिव विवेक पोरवाल ने भूमि रिकॉर्ड के डिजिटलीकरण के संबंध में बैठक की  

Reva India News

*बेजुबान परिंदों की प्यास बुझाने बढ़ाया कदम घर-घर करवायेंगे यह व्यवस्था*

Reva India News

आजादी पर्व पर ‘हर घर तिरंगा’ एवं स्वच्छता जनजागरण कार्यक्रम का आयोजन

Reva India News

Leave a Comment