Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार 29 अगस्त 2021

45 हितग्राहियों को ब्याजमुक्त ऋण वितरित

प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर स्व-निधि योजना अन्तर्गत हितग्राही संवाद संपन्न

 

मण्डला 29 अगस्त 2021

प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर स्व-निधि योजना अन्तर्गत हितग्राही संवाद कार्यक्रम के तहत् मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने बालाघाट से सिंगल क्लिक के माध्यम से 50 हजार हितग्राहियों को 50 करोड़ रूपये के ब्याज मुक्त ऋण प्रदाय किया गया। इसी क्रम में टाउनहाल मंडला में आयोजित कार्यक्रम में नगरपालिका परिषद मण्डला के कुल 45 हितग्राहियों को 10-10 हजार रूपये के ब्याज मुक्त ऋण वितरित किए गए। कार्यक्रम में एलईडी के माध्यम से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के संबोधन का सीधा प्रसारण किया गया। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष पूर्णिमा शुक्ला, उपाध्यक्ष गिरीश चंदानी, सांसद प्रतिनिधि रोचीराम गुरवानी, पार्षदगण धारणा नायक, रश्मि पटैल, सारिका मिश्रा, भगवतीचरण चौधरी, एस.डी.एम. पुष्पेन्द्र अहके, अग्रणी बैंक प्रबंधक अमित केसरी, मुख्य नगरपालिका अधिकारी प्रदीप झारिया सहित विभिन्न बैंकों के अधिकारी तथा लाभार्थी हितग्राही उपस्थित रहे।

इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष पूर्णिमा शुक्ला ने कहा कि शासन की स्ट्रीट वेंडर योजना कोरोना काल में पथ विक्रेताओं के लिए वरदान साबित हुई है। इस योजना ने रोजगार के अवसर उपलब्ध कराते हुए लोगों के जीविकोपार्जन के लिए महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। उन्होंने हितग्राहियों से आग्रह किया कि वे समय पर ऋण राशि अदा करें तथा पात्रतानुसार पुनः ऋण लेकर अपने व्यवसाय को प्रगति के पथ पर अग्रसर करें। उपाध्यक्ष गिरीश चंदानी ने कहा कि जो भी पथ विक्रेता योजना के लाभ से वंचित रह गए हैं उन्हें चिन्हित कर लाभान्वित किया जाए। कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य नगरपालिका अधिकारी प्रदीप झारिया ने स्ट्रीट वेंडर योजना की प्रगति से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि मण्डला जिले में कुल 3548 पंजीकृत पथ विक्रेता हैं जिसमें से 2484 ऋण स्वीकृत प्रकरण एवं 2111 ऋण प्रकरण वितरण किया जा चुका है। वर्ष 2021-22 के लिये मण्डला जिले के कुल लक्ष्य 1550 हितग्राहियों में से 575 हितग्राहियों के ऋण प्रकरण बैंकों को प्रेषित किये गये हैं जिसमें से 254 ऋण प्रकरण का वितरण आज दिनांक तक किया गया है। कार्यक्रम में योजना के प्रारंभ से वर्तमान तक सर्वाधिक ऋण स्वीकृत करने वाले बैंक भारतीय स्टेट बैंक मंडला यूनियन बैंक कारपोरेशन बैंक सहित अन्य बैंक को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

 

 

 

जिले में अब तक 694.2 मिमी. औसत वर्षा दर्ज

 

 

जिले में इस वर्ष एक जून से 29 अगस्त के दौरान 694.2 मिमी. औसत वर्षा दर्ज की गई है जबकि इसी अवधि तक गत वर्ष 1105 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी। इस प्रकार गत् वर्ष की तुलना में इस वर्ष 410.8 मिलीमीटर कम वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार 29 अगस्त को मंडला में 3.4, बिछिया में 29.6, घुघरी में 5.1, नारायणगंज में 4.6 मिमी. वर्षा दर्ज की गई। इस प्रकार 29 अगस्त को जिले में 7.1 मिमी. औसत वर्षा दर्ज की गई है।

 

 

 

 

 

सर्पदंश पर झाड़फूंक के चक्कर में न रहें, तुरंत अस्पताल ले जाएं

 

बरसात के दिनों में सर्पदंश के केस अत्यधिक सामने आते हैं। सांप के काटने में व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है तथा सांप के काटने को अनदेखा ना करें, सर्प के काटने पर किसी नजदीकि अस्पताल तुरन्त लेकर जायें, झाड़-फूंक में ना रहें, सांप के दांत के नीचे विष की थैली होती है, जो सीधे खून के माध्यम से शरीर में फैल जाता है। सामान्तयः जहरीले सांपों के काटने पर दांतों के दो निशान अलग ही दिखाई देते हैं। गैर विषैले सांप के काटने पर दो से ज्यादा निशान हो सकते हैं, परन्तु ये निशान नहीं दिखते हैं, ये सोचना गलत होगा कि सांप ने नहीं काटा है, ज्यादातर सांप गैर विषैले भी होते हैं। सांप के काटने पर करीब-करीब 95 प्रतिशत मामलों में पहला लक्षण नींद का आना है। इसके साथ ही निगलने या सांस लेने में तकलीफ होती है, आमतौर पर सांप के काटने पर आधे घंटे बाद लक्षण दिखाई देने लगते हैं।

 

सर्प के काटने पर यह ना करें

रस्सी से ना बांधें, ब्लेड से ना काटें, पारम्परिक तारीकों का इस्तेमाल ना करें, मुंह से खून ना चूसें। ओछा, गुनिया के पास ना जायें। सांप काटे व्यक्ति को नदी में प्रवाहित नहीं करें। अन्धविश्वास में ना पड़ें।

 

यथा संभव कार्य करें –

 

सांप के काटे व्यक्ति को दिलासा दिलायें। घटना के तथ्यों का पता लगायें। गीले कपडे़ से डंक की जगह की चमड़ी को साफ करें, जिससे वहां पर लगा विष निकल जाये। सांप काटे व्यक्ति को करवट सुलायें, क्योंकि कई बार उल्टी भी होने लगती है, इसलिये करवट सुलाने से उल्टी श्वसनतंत्र में ना जाये। जहां पर सांप ने काटा है उस स्थान पर हल्के कपडे़ से बांध दें, ताकि हिलना-डुलना बंद हो जाये।

 

उपचार

 

सांप काटे व्यक्ति को तत्काल नजदीकि अस्पताल ले जाने की व्यवस्था बनायें। सांप के जहर को मारने के लिये अस्पताल में निःशुल्क एंटी स्नेक इंजेक्शन लगाया जाता है एवं डॉक्टर द्वारा दी गई सलाह के अनुसार उचित उपचार करायें।

 

बचाव

अंधेरे में ना जायें। बिलों में हाथ ना डालें। झाड़ियों में ना जायें। पानी भरे गड्ढे में ना जायें। पैरों में चप्पल और जूते पहनकर चलें।

 

 

 

 

बालिकाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने में सहायक है सुकन्या समृद्धि योजना

 

डाक विभाग द्वारा जिले की बालिकाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए कलेक्टर हर्षिका सिंह के निर्देशन में मंडला डाक संभाग द्वारा बालिका शक्ति अभियान प्रारंभ किया गया है। इस अभियान के तहत् 10 वर्ष तक की समस्त बालिकाओं के डाकघरों में सुकन्या समृद्धि योजना के खाते खोलकर जिले को संपूर्ण सुकन्या समृद्धि जिला बनाने का संकल्प लिया गया है। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने सभी अभिभावकों से आग्रह किया है कि वे 0 से 10 वर्ष तक की बालिकाओं के सुकन्या समृद्धि योजना के तहत् खाते खोलकर बालिका को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने में सहयोग करें।

अधीक्षक डाकघर ने बताया कि सुकन्या समृद्धि योजना के तहत् 0 से 10 वर्ष तक की समस्त बालिकाओं का खाता न्यूनतम 250 रूपए की राशि से खोला जा सकता है। खाता खोलने पर 21 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर परिपक्वयता व बालिका की आयु 18 वर्ष पूर्ण होने के बाद 50 प्रतिशत राशि निकाली जा सकती है। योजना के तहत् वर्तमान में 7.6 प्रतिशत का आकर्षक ब्याज प्रदान किया जाता है। इस योजना के तहत् खुलने वाले खातों को आयकर कानून की धारा 80 सी के तहत् छूट प्रदान की जाती है। खाता खोलने के लिए बालिका का जन्म प्रमाण पत्र, माता-पिता का फोटो पहचान पत्र, एड्रेस प्रूफ तथा बच्चे और माता-पिता की 2 फोटो आवश्यक है।

Related posts

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं की अनन्तिम चयन सूची जारी  

Reva India News

रोजगार मेला 28 को नगरपालिका टाऊनहॉल में

Reva India News

आईटीआई में प्रवेश के लिए 31 मई तक कर सकते हैं आवेदन

Reva India News

Leave a Comment