Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह 1 से 7 अक्टूबर तक होगा आयोजित सप्ताह भर संपन्न होगी विभिन्न गतिविधियाँ

मण्डला 28 सितम्बर 2021

क्षेत्र संचालक कान्हा टाईगर रिजर्व से प्राप्त जानुसार कान्हा टायगर रिजर्व मण्डला द्वारा वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह वर्ष 2021 का आयोजन 1 अक्टूबर से 7 अक्टूबर 2021 तक आयोजित किया जा रहा है। सामान्यजनों में वन्यप्राणी संरक्षण हेतु जागरूकता लाने के उद्देश्य से सम्पूर्ण राज्य में एक पर्व के रूप में मनाए जाने वाला कार्यक्रम 1 अक्टूबर से आरंभ होकर 7 अक्टूबर को समाप्त होगा।

उन्होंने बताया कि वन्यप्राणी संरक्षण के दौरान कान्हा टायगर रिजर्व के परिक्षेत्रों में वन्यप्राणी संरक्षण से संबंधित गतिविधियों एवं वन्यप्राणी के छायाचित्रों का आम जनता हेतु प्रर्दशनी का आयोजन कान्हा पेट्रोल पम्प लमना, परिक्षेत्र खटिया में किया गया है। इस सप्ताह के दौरान कान्हा टायगर रिजर्व द्वारा विद्यालय एवं महाविद्यालय स्तर पर वन्यप्राणी से संबंधित चित्रकला निबंध एवं क्विज, प्रतियोगिताओं का आयोजन एवं समापन समारोह कार्यक्रम कान्हा पेट्रोल पम्प लमना, परिक्षेत्र खटिया, कान्हा टायगर रिजर्व में किया जायेगा। इन प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र, छात्राओं को कान्हा टायगर रिजर्व द्वारा पुरूष्कृत किया जायेगा।

 

संरक्षण सप्ताह में आयोजित होगी ये गतिविधियाँ

 

वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह के दौरान कान्हा टायगर रिजर्व के अंतर्गत राष्ट्रीय उद्यान एवं बफरजोन वनमण्डल में स्थित ग्रामों में भी उपरोक्त प्रतियोगिताएं सम्पादित कराई जायेगी तथा विजेता छात्र-छात्राओं को पुरूष्कृत किया जायेगा। कार्यक्रम का आयोजन 1 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे सदर कार्यालय प्रांगण में कार्यायल स्टॉफ द्वारा वन एवं वन्यप्राणी संरक्षण के प्रति वन्यप्राणी संरक्षण शपथ ग्रहण करेंगे। 2 अक्टूबर को 12 बजे से 1 बजे तक चित्रकला प्रतियोगिता का, इसी प्रकार 3 अक्टूबर को 12 बजे से 3 बजे तक निबंध प्रतियोगिता का एवं 4 अक्टूबर को छात्र, छात्राओं के लिए क्विज चयन प्रतियागिता दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक आयोजन कान्हा टायगर रिजर्व कार्यालय के लाइब्रेरी हॉल में किया जाएगा। 7 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे से क्विज प्रतियोगिता कान्हा पेट्रोल पम्प लमना परिक्षेत्र खटिया में आयोजित होगा एवं शाम 3:30 बजे से विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह होगा।

Related posts

पशु-पक्षियों को सर्दी से बचाने एवं उनकी सुरक्षा संबंधी एडवाईजरी

Reva India News

पीएमश्री हेली पर्यटन सुविधा से जुड़ेगा कान्हा नेशनल पार्क

Reva India News

प्रगतिशील किसानों को चिन्हित कर एक्सपोजर विजिट कराएं – हर्षिका सिंह आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक संपन्न

Reva India News

Leave a Comment