Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

गांधी जयंती के अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष ने गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया

मंडला 2 अक्टूबर 2024

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर गांधी मैदान नगर पालिका मंडला में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। गांधी मैदान में मुख्य अतिथियों के आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया गया। गांधी जयंती के कार्यक्रम में नगर पालिका मंडला अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, जनपद पंचायत मंडला अध्यक्ष श्री सोनू भलावी और नगर पालिका मंडला उपाध्यक्ष श्री अखिलेश कछवाहा ने गांधी जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित और माल्यार्पण  किया। इस अवसर पर एसडीएम मंडला श्रीमती सोनल सीडाम, मुख्य नगर पालिका श्री गजानद नफाड़े सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी और जिले के नागरिक मौजूद थे।

Related posts

कलेक्टर ने संभाग स्तरीय बैठक की तैयारियों के संबंध में ली बैठक

Reva India News

4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत

Reva India News

अपर कलेक्टर ने की जनसुनवाई, आवेदनों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश 89 आवेदकों ने प्रस्तुत किए अपनी समस्याओं के आवेदन

Reva India News

Leave a Comment