Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आगामी 2 दिनों में शेष पात्र व्यक्तियों एवं गर्भवती माताओं का कोविड वैक्सीनेशन शतप्रतिशत पूर्ण करें – हर्षिका सिंह

मण्डला 28 सितम्बर 2021

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने कोविड वैक्सीनेशन महाभियान के अंतर्गत सभी एसडीएम, राजस्व अमले तथा सीईओ जनपद की विस्तृत बैठक ली। बैठक में उन्होंने निर्देशित किया कि आगामी 2 दिनों में जिला स्तरीय वैक्सीनेशन महाभियान संचालित करते हुए कोविड टीके के प्रथम डोज से शेष बचे लोगों, गर्भवती माताओं एवं पलायन से वापस आने वाले व्यक्तियों को चिन्हित करते हुए उनका शतप्रतिशत वैक्सीनेशन सुनिश्चित करें। श्रीमती सिंह ने कहा कि सभी सीईओ जनपद पंचायत स्तर की मतदाता सूची से अब तक वैक्सीनेट हो चुके व्यक्तियों का नाम एवं आंकड़े मिलान करें तथा इस संबंध की अंतिम जानकारी कलेक्टर कार्यालय को कल शाम तक अनिवार्य रूप से भेजें। कलेक्टर ने सभी सीईओ जनपद से उनके ब्लॉक में वैक्सीनेशन के प्रथम डोज से छूटे पात्र व्यक्ति, गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति तथा पलायन करने वाले व्यक्तियों की आंकड़ेवार जानकारी मांगी। उन्होंने कहा कि सभी सीईओ जनपद उनके क्षेत्र के गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों का डाटा भी संधारित करेंगे। इसी प्रकार पलायन से अपने क्षेत्र में वापस आने वाले व्यक्तियों को भी चिन्हित करते हुए उनके प्रथम डोज का शतप्रतिशत वैक्सीनेशन कार्य पूर्ण करें। कलेक्टर ने कहा कि जिले में कोविड वैक्सीनेशन के डोज पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। सभी सीईओ जनपद अपने क्षेत्र के लिए आवश्यक डोज समयपूर्व प्राप्त करते हुए वैक्सीनेशन पूर्ण करें। इसी प्रकार आगाम 2 दिनों में टीकाकरण टीम समय पर टीकाकरण कार्य प्रारंभ करते हुए चिन्हित लोगों का टीकाकरण सुनिश्चित करेंगे।

 

गर्भवती माताओं का करें शतप्रतिशत वैक्सीनेशन

 

श्रीमती सिंह ने महिला बाल विकास के अधिकारियों सहित संबंधितों को निर्देशित किया कि आगामी 2 दिनों में जिले की सभी गर्भवती माताओं का शतप्रतिशत वैक्सीनेशन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि गर्भवती माताओं के वैक्सीनेशन के पूर्व उनका स्वास्थ्य जांच अवश्य करें। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि गर्भवती माताओं के कोविड टीकाकरण से संबंधित भ्रांतियों को भी स्थानीय अमला दूर करें। इसी प्रकार पंचायत स्तर पर चिन्हित सभी गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण सुनिश्चित करें। बैठक में एडीएम मीना मसराम एवं वीसी के माध्यम से संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

मलेरिया, डेंगू एवं चिकुनगुनिया से बचाव हेतु एडवाईजरी   मण्डला 25 सितम्बर 2021

Reva India News

एएनएमटीएसटी प्रवेश परीक्षा के आवेदन की अंतिम तिथि 29 मई

Reva India News

सतगुरु बाबा ईश्वर शाह के मंडला आगमन पर भक्त हुए भावविभोर .शोभायात्रा सत्संग में पहुंचे श्रृद्धालु लगाए हरे माधव के जयघोष  

Reva India News

Leave a Comment