Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नगर परिषद बिछिया के उप चुनाव के लिए प्रेक्षक नियुक्त

20 जून 2025, मंडला

नगर परिषद बिछिया के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 13 के पार्षद पद के उप निर्वाचन 2025 (पूर्वाद्ध) के लिये श्री शैलेन्द्र कियावत, भा.प्र.से. (सेवानिवृत्त) ई-2/287 अरेरा कॉलोनी भोपाल (म.प्र.) मोबाइल नम्बर 9424410098 को प्रेक्षक नियुक्त किया गया है।

आयोग से प्राप्त निर्देशानुसार प्रेक्षक द्वारा मण्डला जिले में नगर परिषद बिछिया के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 13 के तहत प्रथम चरण में 22 जून 2025 से 26 जून 2025 तक तथा द्वितीय चरण में 6 जुलाई 2025 से 10 जुलाई 2025 तक पर्यवेक्षण किया जाना निर्धारित है।

म.प्र. राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा मण्डला जिले के लिए नियुक्त प्रेक्षक के भ्रमण एवं पर्यवेक्षण के दौरान उन्हें जिले के नगर परिषद बिछिया के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 13 से संबंधी समस्त आवश्यक जानकारियाँ उपलब्ध कराने एवं उनके साथ भ्रमण के दौरान अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के लिये श्री अरविन्द विश्वकर्मा जिला परियोजना समन्वयक मण्डला (मो.नं. 9301201591) को संपर्क अधिकारी नियुक्त किया गया है।

संपर्क अधिकारी, प्रेक्षक के प्रवास के दौरान उनके ठहरने के स्थान में सम्पूर्ण व्यवस्था (जैसे कम्प्यूटर, नेट एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं) करना सुनिश्चित करेंगे। प्रेक्षक के आगमन एवं जिले में भ्रमण के दौरान उनके कार्य सम्पादन हेतु (01) श्री विशाल जांगजुड़े स्टेनोग्राफर (मो.नं. 9584654324) कार्या. संभागीय प्रबंधक मोहगांव परियोजना मण्डल, मण्डला को नियुक्त किया गया है। प्रेक्षक के भ्रमण के दौरान संबंधित क्षेत्र के मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगरपरिषद बिछिया संपर्क अधिकारी के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर आवश्यक सहयोग प्रदान करेंगे।

Related posts

नगर के व्यवसायिक क्षेत्रों में लगाया गया थ्री डस्टबिन

Reva India News

सभी 16 अभ्यर्थियों के नामांकन विधिमान्य पाये गये नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा पूर्ण

Reva India News

निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें – कलेक्टर भवन निर्माण में रैनवाटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर बनाए जाने के निर्देश

Reva India News

Leave a Comment