Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 6 नवम्बर 2021

ए.सी.ए.बी.सी प्रषिक्षण के लिए आवेदन 10 नवम्बर तक

 

मण्डला 6 नवम्बर 2021

नोडल अधिकारी मैनेज एनटीआई उज्जैन से प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय कृषि विस्तार प्रबंधन संस्थान मैनेज हैदराबाद द्वारा अपने नोडल प्रषिक्षण केन्द्र-उज्जैन में आयोजित किये जाने वाले 45 दिवसीय निःषुल्क रहवासीय एग्री क्लीनिक एण्ड एग्रीबिजनेस सेन्टर (ए.सी.ए.बी.सी) व्यवसायिक प्रषिक्षण हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 10 नवम्बर 2021 है। उन्होंने जानकारी दी कि नियत दिनांक के पश्चात आवेदन करने वाले आवेदक साक्षात्कार हेतु पात्र नहीं होंगे। साक्षात्कार पष्चात चयनित आवेदकों को खाद्य प्रसंस्करण, दुग्ध उत्पादन, एग्री क्लीनिक, कस्टम हायरिंग, पॉली हाउस, पषुपालन, पोल्ट्री एवं अन्य चिन्हित कृषि तथा संबद्ध गतिविधियों हेतु अधिकतम 20 लाख रूपये ऋण एवं 36 से 44 प्रतिषत तक अनुदान की पात्रता रहेगी। कृषि विषय से हायर सेकन्डरी अथवा बी.एस.सी कृषि/वनस्पति विज्ञान/प्राणिविज्ञान/रसायन विज्ञान उत्तीर्ण युवा इस प्रषिक्षण हेतु आवेदन के पात्र हैं। विस्तृत जानकारी हेतु नोडल अधिकारी मोबाईल क्रमांक 8109201387 पर कार्यालयीन समय में संपर्क कर सकते हैं।

 

 

 

 

 

जिला पेंशन फोरम की बैठक 10 नवम्बर को

 

मण्डला 6 नवम्बर 2021

जिला पेंशन अधिकारी अखिलेश नेटी से प्राप्त जानकारी के अनुसार अपर कलेक्टर मण्डला की अध्यक्षता में जिला पेंशन फोरम की बैठक 10 नवम्बर दिन बुधवार को जिला योजना भवन के सभाकक्ष में दोपहर 3 बजे आयोजित की गई है। उन्होंने बैठक में संबंधित अधिकारियों को पेंशन प्रकरणों से संबंधित विभागीय जानकारी तथा पूर्व की बैठक की कार्यवाही विवरण सहित उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।

 

 

 

 

 

 

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति नवीनीकरण के लिए आवेदन 15 नवम्बर तक

 

मण्डला 6 नवम्बर 2021

सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण से प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति पोर्टल 2.0 वर्ष 2020-21 नवीन व नवीनीकरण छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाईन पोर्टल को 15 नवम्बर 2021 तक पुनः खोला गया है। आवेदन भरने की अंतिम तिथि 15 नवम्बर 2021 निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि विद्यार्थी निर्धारित तिथि तक आवेदन कर सकते हैं।

 

 

 

 

 

 

 

राज्य स्तरीय सम्मानों के प्रस्ताव भेजने के निर्देश

 

मण्डला 6 नवम्बर 2021

अपर कलेक्टर ने युवाओं के लिए स्थापित पुरस्कारों यथा कबीर, शंकराचार्य, गुरूनानक, गौतमबुद्ध, रहीम राज्य सम्मान पुरस्कारों के प्रस्ताव तथा वर्ष 2019 एवं वर्ष 2020 के पुरस्कारों के लिए प्राप्त होने वाले आवेदन पत्रों पर कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। पुरस्कार 1 जनवरी 2020 से 31 दिसम्बर 2020 तक की अवधि में आवेदनों द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए दिया जायेगा। प्रस्ताव अनुशंसा सहित निर्धारित समयावधि 10 नवम्बर 2021 के पूर्व कार्यालय कलेक्टर को भिजवाने के निर्देश दिए गए हैं।

Related posts

मंडला में 25 जनवरी को होगा निर्झरणी महोत्सव माहिष्मती घाट पर जनजातीय नृत्य, गुरु दक्षिणा लीला व भक्ति संगीत की रहेगी रंगारंग प्रस्तुति

Reva India News

सभी शासकीय सेवक वाहन चलाते समय करें हेलमेट का उपयोग

Reva India News

रानी दुर्गावती जन्म पंचशती समारोह का समापन कार्यक्रम योजना भवन में आयोजित हुआ

Reva India News

Leave a Comment