Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी 81 आवेदकों की समस्याएँ

मण्डला 23 नवम्बर 2021

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जिला मुख्यालय के योजना भवन में जनसुनवाई के माध्यम से लोगों की समस्याएं सुनी। उन्होंने 81 आवेदकों की समस्याओं को सुनते हुए प्रत्येक के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। जनसुनवाई में सहायक कलेक्टर अग्रिम कुमार, जिला पंचायत सीईओ सुनील दुबे, एसडीएम मंडला पुष्पेन्द्र अहके, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मरावी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। ग्राम मुर्गाटोला बम्हनी निवासी आवेदिका द्वारा पानी में डूबकर मृत्यु होने के संबंध में आर्थिक सहायता की मांग की गई, जिस पर कलेक्टर हर्षिका सिंह ने नैनपुर एसडीएम को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने निर्देशित किए। जनसुनवाई में पेंशन सहायता, अतिक्रमण, रोजगार, मजदूरी भुगतान, स्वास्थ्य सहायता सहित अलग-अलग विषयों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए गए। कलेक्टर ने संबंधित विभागों को समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए।

Related posts

नेशनल लोक अदालत 14 दिसंबर को आयोजित होगा

Reva India News

38 कोरोना मरीज डिस्चार्ज हुए

Reva India News

टंटया मामा आर्थिक कल्याण योजना से मिलेगा एक लाख तक ऋण

Reva India News

Leave a Comment