Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मण्डला 28 नवम्बर 2021 रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार

सेकंड डोज वैक्सीनेशन महाभियान के तहत् हुआ टीकाकरण

 

मण्डला 28 नवम्बर 2021

कोविड वेक्सीनेशन के महाभियान के तहत् रविवार 28 नवम्बर को जिले के विभिन्न टीकाकरण केंद्रों में सत्र आयोजित कर द्वितीय डोज लगाई गई। कलेक्टर हर्षिका सिंह के निर्देशानुसार द्वितीय डोज के लिए जिले में 309 सेशन आयोजित किए गए, जिनमें समाचार लिखे जाने तक 6 हजार से अधिक लोगों का वैक्सीनेशन किया गया है। पात्र हुए हितग्राहियों को चिन्हित कर स्थानीय अमले द्वारा उन्हें दूसरे डोज के टीकाकरण की सूचना दी गई। इसी प्रकार विभिन्न स्थाई एवं अस्थाई केंद्रों का निर्धारण कर टीकाकरण सुनिश्चित किया गया। स्वास्थ्य, महिला बाल विकास विभाग तथा अन्य विभागों के मैदानी अमले के माध्यम से मनरेगा सहित विभिन्न कार्य स्थलों पर दूसरा डोज लगाया गया। इसी प्रकार घर-घर जाकर भी दूसरे टीके की जानकारी एवं दूसरा डोज लगाने प्रेरित किया गया। जिला प्रशासन द्वारा नियुक्त नोडल अधिकारी ने भी महा अभियान के तहत अपने आवंटित क्षेत्रों में उपस्थित रहकर ग्रामीणों को दूसरे डोज के महत्व के बारे में जानकारी दी। साथ ही मोबाइल टीम के माध्यम से भी घर-घर जाकर कोविड वेक्सीनेशन सुनिश्चित किया गया। कोविड वेक्सीनेशन के महाभियान के तहत कोरोना वॉलेंटियर्स ने भी अपने स्तर पर टीकाकरण जागरूकता एवं हितग्राहियों को दूसरा डोज लगाने टीकाकरण केंद्र तक लाने में सहयोग दिया।

 

 

 

 

अवैध खनिज परिवहन में संलिप्त 6 वाहन जब्त

 

मण्डला 28 नवम्बर 2021

कलेक्टर हर्षिका सिंह के निर्देशानुसार जिले में अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर सतत् कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में राजस्व, खनिज एवं पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से बम्हनी बंजर में वाहनों की जाँच की गई। ट्रक क्रमांक एमपी20जीए0639, एमपी20जी9362, एमपी20जीए0821, एमपी20जी8956 एवं एमपी16जीए1815 तथा 709 वाहन क्रमांक एमपी18जीए3921 सहित कुल 6 वाहनों को रेत का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर वाहनों को जब्त कर बम्हनी थाना में खड़ा किया गया है। उक्त वाहनों एवं ठेकेदार के विरूद्ध म.प्र. रेत नियम 2019 के प्रावधानों के अनुरूप कार्यवाही की जा रही है।

 

 

 

 

 

पंजीयन में आधार कार्ड में लिंक मोबाईल नंबर दर्ज कराएं कृषक

 

मण्डला 28 नवम्बर 2021

खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में उपार्जित होने वाली धान के भुगतान के संबंध में कृषकों का भुगतान उनके आधार लिंक खाते में किए जाने हैं। इस संबंध में जिन कृषकों को एसएमएस प्राप्त हो रहा है वे अपने पंजीयन में मोबाईल नम्बर का अपने उर्पाजन/पंजीयन केन्द्र पर जाकर आवश्यक संशोधन कराएं।

इस संबंध में खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा जारी निर्देश में कहा गया है कि उचित मूल्य पर उपार्जित स्कंध का भुगतान संबंधित कृषक को उसके आधार लिंक खातों में ही किया जाना है और यदि किसी अन्य खाते में भुगतान किया जाता है इसके लिये यह आवश्यक है कि सभी किसान जिन्होंने फसल विक्रय के लिये पंजीयन कराया है उनको उनके आधार नंबर से कम से कम एक खाता लिंक होना चाहिये जिस पर विक्रय फसल की राशि का भुगतान किया जा सके। इस संबंध में विभाग द्वारा दो स्तर पर कार्यवाही की जा रही है। प्रथम स्तर पर हितग्राही द्वारा दिये गये मोबाईल नंबर एवं आधार नंबर का मिलान किया जा रहा है, जिससे आधार नंबर का सत्यापन ओटीपी के माध्यम से किया जा सके और दूसरे स्तर पर उक्त आधार नंबर में दर्ज खाते का सत्यापन भी किया जायेगा। इस संबंध में सभी पंजीकृत किसानों को एसएमएस भेजा गया है। इस वर्ष समर्थन मूल्य का भुगतान किसान के आधार नंबर से लिंक बैंक खाते में ही किया जाएगा। अतः संबंधित किसान अपने नजदीक के आधार पंजीयन केन्द्र पर जाकर अपने आधार नंबर में पंजीयन में उल्लेखित मोबाईल नंबर दर्ज कराए ताकि भुगतान करने में विलम्ब/कठिनाई न हो और हितग्राही को सही समय पर उनकी फसल का भुगतान प्राप्त हो सके और उनको आधार लिंक मोबाईल नंबर पर जानकारी/ओटीपी प्राप्त हो सके।

 

 

 

 

 

 

 

पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन स्कीम में आपदाग्रस्त बच्चों के आवेदन मांगे

 

मण्डला 28 नवम्बर 2021

कोविड महामारी के कारण 11 मार्च से 31 दिसंबर 2021 तक की अवधि में जिन बच्चों ने अपने माता-पिता, वैध अभिभावक या दत्तक माता-पिता को खो दिया है, ऐसे बच्चों के स्वास्थ्य, देखभाल और शिक्षा के लिए सरकार मदद करेगी। जिला प्रशासन द्वारा पात्र बच्चों की पहचान की जा रही है। यदि आपके आसपास ऐसा कोई बच्चा है तो उसकी जानकारी जिला बाल संरक्षण अधिकारी महिला एवं बाल विकास मण्डला या किसी भी परियोजना कार्यालय में देकर उस बच्चे की मदद कर सकते है। महिला एवं बाल विकास के परियोजना अधिकारी अनूप कुमार नामदेव ने बताया की भारत सरकार द्वारा संचालित पीएम केयर फॉर चिल्ड्रन स्कीम के तहत 18 वर्ष की आयु पूरी करने पर मासिक पेंशन निःशुल्क शिक्षा और प्रधानमंत्री जन आरोग्य अंतर्गत मुफ्त इलाज और 5 लाख का बीमा दिया जायेगा। हितग्राही की आयु 23 वर्ष पूर्ण होने पर 10 लाख रूपये की आर्थिक सहायता दिये जाने के प्रावधान हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास ने बताया कि ऐसे बाल हितग्राही जिसकी उम्र 18 वर्ष से कम है तथा माता-पिता दोनों की मृत्यु हो चुकी है भले ही एक अभिभावक की मृत्यु पहले या बाद में किसी भी वजह से हो चुकी हो। जीवित माता या पिता की मृत्यु कोविड संक्रमण के कारण हुई हो। योजना में वह बच्चे भी पात्र होंगे जिनके माता-पिता की पहले मृत्यु हो चुकी हो और अब उनके कानूनी अभिभावक या दत्तक माता-पिता की कोविड संक्रमण के कारण 11 मार्च 2020 से 31 दिसम्बर 2021 के बीच कोविड संक्रमण के कारण मृत्यु हुई है अधिक जानकारी के लिये महिला एवं बाल विकास कार्यालय या बाल कल्याण समिति मण्डला के कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है अथवा वेबसाइट www.pmcareforchildren.in पर विजिट कर सकते हैं।

 

 

 

 

 

 

 

आई.टी.आई में रोजगार मेला आज

 

मण्डला 28 नवम्बर 2021

रोजगार के इच्छुक बेरोजगार युवक-युवतियों जिनकी (उम्र 18-35 वर्ष एवं योग्यता-कक्षा 8वीं से स्नातक एवं आई.टी.आई उत्तीर्ण) को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने हेतु जिला रोजगार कार्यालय मण्डला एवं शासकीय आई.टी.आई मण्डला द्वारा संयुक्त रूप से जिला स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन 29 नवम्बर 2021 को शासकीय आई.टी.आई रसैयादोना मण्डला में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक किया जा रहा है। मेला में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कम्पनियों के द्वारा रोजगार के अवसर प्रदान किये जायेंगे। इच्छुक आवेदक रोजगार मेले में अपने मूल शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, दो फोटो एवं अन्य दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर रोजगार प्राप्त कर सकते हैं।

Related posts

प्रधानमंत्री सूक्ष्म उद्यम उन्नयन योजना अन्तर्गत जिले को 40 इकाईयों का लक्ष्य

Reva India News

जर्जर सी झोंपड़ी, खूंटी पर टंगी कुछ पोटलियां और झोंपड़ी के बाहर बने छः चूल्हे

Reva India News

पोषण माह अभियान अंतर्गत योग एवं खेल-कूद गतिविधि का आयोजन

Reva India News

Leave a Comment