Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मां नर्मदा प्रतिमा मिलते ही शालिनी के छलके आंसू

मण्डला। मां माहिष्मति उत्तरवाहिनी परिक्रमा के भक्तों के द्वारा शालिनी नंदा को मां नर्मदा पीतल की प्रतिमा एवं 31 हजार रूपए की सहयोग राशि दी गई है। यह राशि बिटिया के विवाह कार्यक्रम हेतू प्रदान की गई है। सामाजिक कार्यकर्ता सुधीर कांसकार ने बताया कि उत्तरवाहिनी परिक्रमा के दौरान बराती लाल नंदा जो कि नर्मदा नदी में नाविक हैं इनके द्वारा परिक्रमावासियों को किला घाट से संगम घाट छोड़ा जाता है। इसी के साथ वे नाव चलाकर अपने परिवार का गुजर बसर कर रहे हैं। बाराती लाल की बिटिया शालिनी का विवाह 19 फरवरी को होना है जिसको लेकर वे काफी चिंतित चल रहे थे इस बात की जानकारी सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश सोनी को नर्मदा परिक्रमा के दौरान मिली थी जहां से चर्चा उपरांत बिटिया की शादी में सहयोग हेतू सामाजिक लोगो से आग्रह किया गया था जिस पर रविवार को सहयोग राशि और मां नर्मदा की प्रतिमा भेंट की गई यह कार्यक्रम बाराती लाल नंदा के घर में सम्पन्न हुआ। जहां पर श्रीमति रामप्यारी नंदा, श्रीमति छोटीबाई नंदा व परिजन उपस्थित रहे। वहीं उपस्थित सामाजिक लोगों का बाराती ने आभार व्यक्त किया इस दौरान पंडित नीलू महाराज ने कहा कि गिलेहरी सा यह सहयोग शादी जैसे बड़े समारोह में कोई मायने नही रखता है लेकिन बूंद बूंद से ही घड़ा भरता है। उन्होंने मां नर्मदा प्रतिमा की पूजा रोजाना कैसे की जाए इस बारे में भी शालिनी को बताया। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता नीरज अग्रवाल परिवारजनों से चर्चा की और उन्हें शादी की आग्रिम बधाई दी। इस पुनीत कार्य में सहयोगी के रूप में मुकेश सोनी, सोम सुभांसी, श्रीमती जयश्री सुधीर कांसकार, रामायणी पंडित दुबे, विवेक साहू जबलपुर, राजेंद्र सोनी, अश्वनी विक्की सोनी बम्हनी, त्रिलोक सिंधिया,  मुकेश पांडे, दिनेश दुबे, राकेश साहू , नितिन यादव, योगेश तिवारी, मनोज तिवारी, रविंद्र जैन, अशोक जसवानी, अतुल कसार, आनंद सोनी, राकेश शुक्ला, अनुपम दुबे, चंद्रेश खरे, शिखा सोनी, अमर सोनी, श्याम श्रीवास, नीलू महाराज वरदान आश्रम अंजनिया, मुकेश जायसवाल, श्याम बैरागी, श्रीमती सरिता संजीव अग्निहोत्री, अमित मखीजा खटिया, दीप साहू मोंटी, पप्पू साहू, मनोज ताम्रकार, धर्मेश मिश्रा, सुनील बाली, राकेश गुप्ता, सुनील सराफ, दीपक बैरागी, प्रदीप तिवारी महामाया बोरवेल, राजकुमार कछवाहा, रुपेश ईसरानी, अमरेश सिंह, उमाशंकर गुड्डू सिंधिया, संतोष विश्वकर्मा, राजेश दीक्षित, रेनू कछवाहा, प्रदीप तिवारी महामाया प्रिंटिंग प्रेस, शैलेश गुप्ता, दीपक सोनी सहित नर्मदाभक्त उपस्थित रहे।

Related posts

27 सितम्बर विश्व पर्यटन दिवस पर विशेष मध्यप्रदेश वन्य-जीव और जैव-विविधता पर्यटन की है संगम स्थली प्रकृति दर्शन करने वालों की पहली पसंद मध्यप्रदेश

Reva India News

जनजातीय युवाओं के लिये स्वरोजगार व विकास की तीन नई योजनाएं भगवान बिरसा मुण्डा स्वरोजगार योजना में 33.70 करोड़ रूपये और टंट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना में 5.08 करोड़ रूपये की वित्तीय सहायता वितरित

Reva India News

कोविड वैक्सीनेशन एवं आधारभूत व्यवस्थाओं की हुई समीक्षा

Reva India News

Leave a Comment