Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण संपन्न

मण्डला 13 दिसम्बर 2021

त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2021-22 को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा निर्वाचन से संबंधित अनेक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। 13 दिसम्बर को योजना भवन में ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स श्री मिश्रा एवं श्री श्रीवास्तव ने जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा नियुक्त सभी ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स को पंचायत निर्वाचन से संबंधित तकनीकि एवं व्यवहारिक पक्ष का प्रशिक्षण दिया। इस दौरान ट्रेनर्स को ईव्हीएम की कार्यप्रणाली, तकनीकि पक्ष सहित अन्य बिन्दुओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। जिला स्तरीय मास्टर टेªनर्स ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में मतदान दलों के कर्तव्य, जरूरी कार्य, दिशा-निर्देश, राज्य निर्वाचन आयोग के नियम, प्रोटोकॉल के संबंध में जानकारी ली। ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स की बैठक में सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विजय तेकाम, एसीईओ श्री मरावी, मंडल संयोजक रंजीत गुप्ता सहित संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

जिले में मिले 4 नए कोरोना पॉजीटिव

Reva India News

विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर विशेष जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Reva India News

कालपी में वन रक्षा समितियों से चर्चा करेंगे एनसीएसटी चेयरमेन

Reva India News

Leave a Comment