Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कालपी में वन रक्षा समितियों से चर्चा करेंगे एनसीएसटी चेयरमेन

मंडला 22 जुलाई 2024

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के चेयरमेन श्री अंतर सिंह आर्य 24 एवं 25 जुलाई 2024 को मंडला जिले के प्रवास पर रहेंगे। प्रस्तावित दौरा कार्यक्रम के अनुसार श्री आर्य 24 जुलाई को प्रातः 10:30 बजे से कालपी डिपो के ऑक्शन हॉल पर जनप्रतिनिधि एवं नागरिकों से चर्चा करेंगे। वे इस दौरान वनाधिकार के पट्टा धारक सामुदायिक वन अधिकार के हितग्राहियों एवं वन रक्षा समिति के सदस्यों से चर्चा करेंगे। इस अवसर पर जनजातियों के संरक्षण अधिकारों एवं कानूनों तथा लघु वनोपज एवं तेन्दूपत्ता बोनस खरीदी आदि विषयों पर भी चर्चा की जाएगी। श्री आर्य वृक्षारोपण कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए उपस्थित लोगों को भी इस हेतु प्रेरित करेंगे।

Related posts

राष्ट्रीय वृद्धजन स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम अंतर्गत 20 मई को लगेंगे स्वास्थ्य शिविर

Reva India News

हेलमेट से सुरक्षा, सतर्कता से साइबर बचाव – गांव-गांव पहुंची मंडला पुलिस

Reva India News

‘‘अमृत महोत्सव’’ के अंतगत निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

Reva India News

Leave a Comment