Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

17 दिसम्बर को प्राप्त हुए 167 नाम-निर्देशन पत्र

मण्डला 17 दिसम्बर 2021

राज्य निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम अनुसार त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2021-22 के लिए 13 दिसम्बर दिन सोमवार से नाम-निर्देशन प्रक्रिया का प्रारंभ हो गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह के मार्गदर्शन में जिला मुख्यालय के कलेक्ट्रेट परिसर में जिला पंचायत पद तथा प्रथम एवं द्वितीय चरण में शामिल विकासखण्डों के लिए नाम-निर्देशन पत्र प्राप्त करने की कार्यवाही प्रारंभ हुई। परिसर में उम्मीदवारों के लिए ओलिन के माध्यम से ऑनलाईन नॉमिनेशन की व्यवस्था भी की गई। कलेक्ट्रेट परिसर में जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नाम-निर्देशन पत्र प्राप्त किए जा रहे हैं। इसी प्रकार मंडला जनपद सहित सभी जनपदों में भी 13 दिसम्बर से नाम-निर्देशन पत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। जनपद परिसर में संबंधित अधिकारियों द्वारा इस संबंध में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई।

17 दिसम्बर को प्रथम चरण के लिए निवास से जनपद सदस्य पद के लिए 8, सरपंच के लिए 10 तथा पंच पद के लिए 5, नारायणगंज सरपंच पद के लिए 9 तथा पंच के लिए 7, बीजाडांडी से जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 1, जनपद पंचायत सदस्य पद के लिए 2 तथा 4 पंच पद के लिए, मंडला जनपद पंचायत सदस्य पद के लिए 4, सरपंच के लिए 11 तथा पंच के लिए 53, मोहगांव से जनपद पंचायत सदस्य पद के लिए 4, 6 सरपंच तथा 15 पंच, घुघरी से 1 जनपद पंचायत सदस्य, 10 सरपंच तथा 17 पंच पद के लिए नामांकन प्राप्त हुए। इस प्रकार सभी 6 विकासखण्डों में 17 दिसम्बर को सभी पदों के लिए कुल 167 नाम-निर्देशन पत्र प्राप्त हुए। प्रथम एवं द्वितीय चरण के लिए नाम-निर्देशन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि 20 दिसम्बर 2021 है।

Related posts

प्रभारी मंत्री श्री जायसवाल का मंडला आगमन 20 अगस्त को

Reva India News

17 को होगी जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक

Reva India News

कलेक्टर ने की नगरीय क्षेत्र की समस्या पर चर्चा

Reva India News

Leave a Comment