Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

9290 किसानों से 503017.94 क्विंटल धान की खरीदी

मण्डला 22 दिसम्बर 2021

जिला आपूर्ति अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में जिले में 22 दिसम्बर 2021 तक जिले के 67 उपार्जन केन्द्र स्थापित की गई है। आज दिनांक तक 9290 किसानों से 503017.94 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। जिला आपूर्ति अधिकारी ने कोविड संक्रमण के चलते किसानों से अनुरोध किया है कि वे विक्रय एस.एम.एस. प्राप्त होने पर ही उपज लेकर उपार्जन केन्द्र पर आएं तथा सभी कृषक फसल को साफ-सुथरी कर एफएक्यू मापदण्ड के अनुरूप ही उपार्जन केन्द्र पर आएं। ताकि फसल विक्रय के समय किसी भी प्रकार की परेशानी से बचाया जा सके। एस.एम.एस. प्राप्त न होने की स्थिति में फसल तैयार होने की जानकारी उपार्जन केन्द्र को दें। ताकि उन्हें विक्रय हेतु एस.एम.एस. भेजा जा सके। उन्होंने उपार्जन केन्द्र पर कोविड-19 से बचाव हेतु आवश्यक सावधानियाँ बरतने का भी आग्रह किया है।

Related posts

बलराम तालाब योजना का लाभ लेने की अपील  

Reva India News

मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम संपन्न

Reva India News

ग्राम पंचायत टिकरिया में प्रस्फुटन समितियों का प्रशिक्षण हुआ

Reva India News

Leave a Comment