Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मैंने टीका लगवाकर किया खुद को सुरक्षित – पलक 15 से 18 वर्ष के बच्चों के वैक्सीनेशन महाभियान में लगाया टीका

मण्डला 3 जनवरी 2022

3 जनवरी से प्रारंभ हुए 15 से 18 वर्ष के बच्चों का कोविड टीकाकरण के तहत उत्कृष्ट विद्यालय मण्डला में भी कोविड टीकाकरण का सत्र आयोजित किया गया। उत्कृष्ट विद्यालय की कक्षा ग्यारहवी की छात्रा पलक तिवारी ने वैक्सीनेशन के पहले दिन टीका लगाया। पलक कहती है कि मैं कोविड वैक्सीनेशन का प्रथम डोज लगाकर कोरोना के संक्रमण से सुरक्षा कवच ओढ़ लिया है। पलक तिवारी कहती है कि कोरोना की दूसरी लहर की भयावहता हम सभी ने देखी है और तीसरी लहर की आशंका अभी भी बनी हुई है। हमें यह भली-भांति पता हो गया है कि कोविड-19 से बचने के लिए वैक्सीनेशन ही एकमात्र उपाय है। पलक ने 15 वर्ष से अधिक आयु के सभी बच्चों को कोविड वैक्सीनेशन लगाने का आग्रह किया है। साथ ही कहा कि 15 से 18 वर्ष के आयु के बच्चे तत्काल नजदीकि केंद्र में जाकर अपना टीकाकरण कराएं तथा निर्धारित समयावधि में दूसरी डोज भी लगवाएं।

Related posts

राजनैतिक सभा, बैठक, रैली, जुलूस आदि के लिए पूर्व अनुमति जरूरी धारा 144 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी

Reva India News

आवंटित व्हीव्हीपेट मशीन अधिकृत दल को उपलब्ध कराने अधिकारी कर्मचारी नियुक्त

Reva India News

राष्ट्रीय पोषण माह 2026 के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Reva India News

Leave a Comment