Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिला प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम के तहत पंचायतों में लगेंगे रात्रि चौपाल – कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा कलेक्टर ने रात्रि चौपाल कार्यक्रम आयोजन के संबंध में समीक्षा की

मंडला 13 नवंबर 2024

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने कहा कि आगामी बुधवार से जिला प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत रात्रि चौपाल का आयोजन किया जाएगा। रात्रि चौपाल में जिला और जनपद स्तर के समस्त अधिकारी उपस्थित रहेंगे। जिला प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम में सभी विभागों के द्वारा स्टॉल लगाए जाएंगे। विभागों के द्वारा नागरिकों से आवेदन प्राप्त करने की समय सीमा निर्धारित की जाएगी और उक्त कार्यक्रम में उनकी आवेदनों का निराकरण भी किया जाएगा। जिससे नागरिकों को शासन की योजनाओं का लाभ मिल सके और उनकी समस्याओं का भी निराकरण हो सके। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा बुधवार को जिला योजना भवन में आयोजित बैठक में जिला प्रशासन आपके द्वार रात्रि चौपाल कार्यक्रम की समीक्षा कर रहे थे। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, अपर कलेक्टर श्री अरविंद सिंह, एसडीएम मंडला श्रीमती सोनल सिडाम, एसडीएम घुघरी श्री सीएल वर्मा, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती क्षमा सराफ सहित विभागीय अधिकारी मौजूद थे। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने बताया कि जिला प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत रात्रि चौपाल का कार्यक्रम प्रत्येक बुधवार को जनपद क्षेत्रों में आयोजित होगा। आयोजित कार्यक्रम में समस्त विभाग प्रमुखों को शासन की योजनाओं और उपलब्धियों के बारे में नागरिकों को बताना होगा। इस दौरान उक्त योजनाओं से लाभान्वित होने वाले हितग्राहियों को शासन की योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा। जिला प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम के दौरान विभागों के द्वारा स्टॉल भी लगाए जाएंगे।

Related posts

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 23 जून 2023

Reva India News

26 अप्रैल को होगा करियर गाईडेंस कार्यशाला का आयोजन अवंती बाई स्कूल में प्रातः 9 से ’करियर की बात आपके साथ कार्यक्रम’

Reva India News

हिरदेनगर में आयुष्मान आरोग्यम मंदिर उप स्वास्थ्य केंद्र का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण निर्माण कार्य की गुणवत्ता और समय-सीमा पर दिए निर्देश

Reva India News

Leave a Comment