Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जैव विविधता बोर्ड की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में मंडला को छठा स्थान  

मण्डला 6 जनवरी 2022

मध्यप्रदेश जैव विविधता बोर्ड के द्वारा राज्य स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसके तहत मध्यप्रदेश के 52 जिलों ने प्रतिस्पर्धा पर भाग लिया। मंडला से  आर्या वर्मा, स्नेहा पटेल, आदित्य राय एवं विद्यालय के छात्राओं ने कार्यक्रम में भाग लेकर पूरे प्रदेश में प्रतियोगिता में छठवे स्थान पर मंडला का नाम दर्ज कराया। छात्रों के द्वारा 91 नंबर प्राप्त किए। प्रतियोगिता में वन मंडल अधिकारी पश्चिम सामान्य वन विभाग कमल अरोरा तथा जिला शिक्षा अधिकारी सुनीता बर्वे के निर्देशन में व के. रंध्रा उप वनमंडल अधिकारी के मार्गदर्शन पर पश्चिम विभाग के कार्यालय में ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में सिस्टर शोभा प्राचार्य भारत ज्योति विद्यालय, लतिका उपाध्याय एवं कुर्मी आर.ओ. महाराजपुर, श्री आरके छतरी एवं श्री अखिलेश उपाध्याय, क्विज मास्टर राकेश सोनी शिक्षक भारत ज्योति विद्यालय, प्रतेश पांडे कार्यालय सहायक द्वारा कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति देकर विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया गया।

Related posts

मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य की बेहतरी को सर्वोच्च प्राथमिकता दें – हर्षिका सिंह कलेक्टर ने की स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग की समीक्षा

Reva India News

बाहर से आने वालों की सूची संधारित कर टेस्ट कराएँ

Reva India News

जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक 3 नवम्बर को

Reva India News

Leave a Comment