Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

संगम घाट में अवैध शराब विक्रय के विरूद्ध कार्यवाही की गई

मण्डला 15 जनवरी 2022

मकर संक्रांति पर्व के दृष्टिगत अवैध शराब विनिर्माण, संग्रहण, परिवहन, कब्जा व विक्रय के रोकथाम हेतु कलेक्टर हर्षिका सिंह के निर्देशानुसार तथा जिला आबकारी अधिकारी सीमा धुर्वे कश्यप के मार्गदर्शन में आबकारी दल के द्वारा धार्मिक स्थल संगम घाट के आप-पास के क्षेत्रों में छापामार कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान शकुन बाई झारिया के कब्जे से अवैध रूप से संग्रहित 9 पाव देशी शराब प्लेन के इसी तरह जानकी बाई बैरागी के कब्जे से 7 पाव देशी शराब प्लेन के जब्त किये गये। कार्यवाही के चलते क्षेत्र में पुलिस दल के पहुंचने पर सामूहिक रूप से कार्यवाही करते हुए संतोष झारिया के कब्जे से 6 पाव देशी शराब प्लेन एवं 12 पाव विदेशी शराब गोवा के जब्त किये गये। इस अपराध में संलिप्त तीनों आरोपियों के विरूद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) के अन्तर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।

उक्त कार्यवाही में आबकारी विभाग एवं पुलिस विभाग के मैदानी अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे। जिले में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कड़ी नजर रखते हुए अवैध शराब के विनिर्माण, परिवहन, कब्जा व विक्रय की रोकथाम हेतु निरंतर गश्त एवं प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जा रही है।

Related posts

स्कूल शिक्षा विभाग की समेकित छात्रवृति 20 प्रकार की छात्रवृति योजना का क्रियान्वयन शिक्षा पोर्टल के माध्यम से

Reva India News

जिले में 14 अगस्त तक 1114.1 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई

Reva India News

डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर समरसता पर्व का आयोजन

Reva India News

Leave a Comment