Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पीएमएफएमई योजनांतर्गत 3 कृषकों को मिली गुड़ इकाई की सौगात

मण्डला 19 जनवरी 2022

कृषि विभाग तथा उद्यानिकी विभाग के मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजनांतर्गत जिले के 3 किसानों को गुड़ इकाई की सौगात मिली है। ग्राम भपसा निवासी आनंद कुमार सिंगौर को सेंट्रल बैंक ऑॅफ इंडिया के माध्यम से 9 लाख 95 हजार 280 रूपए की लागत का सहयोग मिला है। इसी प्रकार ग्राम नारा निवासी रामलखन पटेल को सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से 7 लाख 76 हजार 115 रूपए तथा ग्राम नारा निवासी अंकिता पटेल को सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से 25 लाख 7 हजार 560 रूपए की लागत गुड़ इकाई के लिए सहयोग मिला है। तीनों कृषकों के गुड़ इकाई उद्घाटन के दौरान प्रभारी उपसंचालक कृषि मधुअली, सहायक संचालक उद्यानिकी श्री शरणागत, नोडल अधिकारी दीपमाला उईके एवं संबंधित बैंकों के अधिकारी उपस्थित थे।

पीएमएफएमई योजनांतर्गत मौजूदा सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्योग के उद्यमियों को ऋण प्रदाय कर तकनीकि एवं आर्थिक व्यवस्था का सुधार किया जाता है। उद्यमियों को योजनांतर्गत 35 प्रतिशत का अनुदान दिया जाता है। इच्छुक मौजूदा इकाई उद्यमी ूमइेपजम. चउपिदमण्उवचिपण्हवअण्पद में जाकर ऑनलाईन आवेदन कर सकता है या उद्यानिकी विभाग में नोडल ऑफीसर दीपमाला उईके से संपर्क कर आवेदन प्रस्तुत कर सकता है।

Related posts

जल परीक्षण करने 10 ग्रामों में आयोजित किया गया प्रशिक्षण

Reva India News

नितिन बने जिला योजना समिति सदस्य

Reva India News

बीजाडांडी के शासकीय उत्कृष्ट एवं उच्चतर विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

Reva India News

Leave a Comment