Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

खटिया थाना क्षेत्र के टाटरी चौकी के ग्राम पोंडी में आयोजित हुआ सिविल एक्शन प्रोगाम, ग्रामीणों को बांटी जरूरत की सामग्रियां

मंडला. केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल महानिदेशक केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के आदेशानुसार सिविल एक्शन प्रोगाम का आयोजन किया गया। आयोजन मंडला जनपद के खटिया थाना के टाटरी पुलिस आउट पोस्ट अंतर्गत ग्रामपंचायत राता के पौंडी में संपन्न हुआ। जिसके तहत ग्राम बगास, भरवेली, टाटरी, पौंडी एवं अन्य गॉव के ग्रामीणों के बीच दैनिक आवश्यकता के सामान कंबल, मच्छरदानी, सोलर लाइट, बॉलीबाल, बैंडमिंटल, स्कूल बैग, कॉपी, पेंसिल, बर्तन इत्यादि का वितरण किया गया। उक्त कार्यक्रम में अमित मिश्र (द्वितीय कमान अधिकारी) 148वीं वाहिनी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, श्रीराम राजेश यादव (सहायक कमान्डेंट) समवाय अधिकारी, ग्रामपंचायत सरपंच, ग्राम सचिव, रोजगार सहायक एवं ग्रामीण, शिक्षक तथा केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल के जवान उपस्थित रहे।

अमित मिश्र ने बताया गया कि भारत सरकार के गृहमंत्रालय के आदेशानुसार सुदूरवर्ती क्षेत्रो/जंगल में जहां विकास योजनाएं लोगों तक नहीं पहुंच रही है। वहां के लोगों को घरेलू आवश्यकता की वस्तुएं देकर उनको लाभ पहुचाना केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की प्राथमिकता है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ग्रामीणों की सेवा, सहयोग एवं सुरक्षा में सदैव तत्पर रहती है और आगे भी रहेगी। ग्रामीण हमें अपना दोस्त समझे और समाज में अशांति व दहशत फैलाने वाले देश एवं समाज के दुश्मनों के बारे में सूचनाओं का आदान – प्रदान करते रहे। जिससे हम क्षेत्र में निरंतर शांति कायम कर सके

Related posts

12 कोरोना मरीज डिस्चार्ज हुए

Reva India News

ग्राम लफरा में रूकवाया गया बाल विवाह

Reva India News

आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम फ्रीडम रन 2 अक्टूबर को

Reva India News

Leave a Comment