Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिलाई मतदाता दिवस की शपथ युवा मतदाताओं को किया गया परिचय पत्र का वितरण

मण्डला 25 जनवरी 2022

बारहवे राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन जिला योजना भवन में किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारियों एवं पहली बार मतदाता सूची में शामिल हुए युवा मतदाताओं को निष्पक्ष एवं निर्भीक रहते हुए मतदान करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ रानी बाटड़, पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत, उप जिला निर्वाचन अधिकारी मीना मसराम, संबंधित अधिकारी एवं युवा मतदाता उपस्थित थे। योजना भवन में 12वे राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर भोपाल से आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा एवं सुना गया।

 

युवा मतदाताओं को मिले निर्वाचन परिचय पत्र

 

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह ने बारहवे राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवर पर युवा मतदाताओं को निर्वाचन परिचय पत्र भी प्रदान किया। 25 जनवरी राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मतदान के माध्यम से लोकतंत्र की मजबूती के लिए विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम का संचालन अखिलेश उपाध्याय ने किया।

Related posts

कन्या शिक्षा परिसर चटुआमार में प्रवेश के लिए आवेदन आज तक

Reva India News

साक्षी पंद्राम ने सहकारी बैंक की सीईओ का पदभार ग्रहण किया

Reva India News

आज से साईं भक्त किशोर मांगेगे भिक्षा

Reva India News

Leave a Comment