Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

स्टेडियम ग्राऊंड में मनाया जायेगा गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह जिले के प्रभारी मंत्री श्री बिसाहूलाल सिंह करेंगे ध्वजारोहण  

मण्डला 25 जनवरी 2022

जिले में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह महात्मा गांधी स्टेडियम ग्राउंड में गरिमा एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाया जायेगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण तथा मंडला जिले के प्रभारी मंत्री श्री बिसाहूलाल सिंह द्वारा ध्वजारोहण किया जायेगा। ध्वजारोहण के पश्चात मुख्य अतिथि परेड का निरीक्षण करेंगे तत्पश्चात मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे। कार्यक्रम में मार्चपास्ट के उपरांत मुख्य अतिथि द्वारा परेड की सलामी ली जाएगी। इसके पश्चात् मध्यप्रदेश गान, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यक्रम का समापन पुरूस्कार वितरण के साथ होगा।

 

कार्यक्रम का समयवार विवरण

 

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्टेडियम ग्राऊँड में आयोजित मुख्य समारोह में प्रातः 9 से 9:05 बजे तक ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान किया जायेगा। प्रातः 9:05 से 9:15 तक परेड रिपोर्ट एवं परेड निरीक्षण किया जायेगा। प्रातः 9:15 से 9:35 के मध्य मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन किया जायेगा। प्रातः 9:35 से 9:40 तक हर्ष फायर, प्रातः 9:40 से 10 बजे तक मार्चपास्ट एवं परेड की सलामी ली जाएगी। प्रातः 10 बजे से 10:05 बजे तक मध्यप्रदेश गान होगा। मुख्य समारोह में प्रातः 10:05 बजे से 10:25 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम, 10:25 से 10:55 बजे तक झाँकियों का प्रदर्शन किया जाएगा। प्रातः 10:55 से 11:25 बजे तक पुरूस्कार वितरण के साथ समारोह का समापन किया जायेगा।

Related posts

होली के अवसर पर 3 एवं 4 मार्च को सार्वजनिक अवकाश घोषित

Reva India News

गर्भवती महिलाओं के कोविड टीकाकरण के लिए राज्य स्तरीय मीडिया कार्यशाला आज  

Reva India News

अवकाश पर प्रस्थान करने अथवा मुख्यालय छोड़ने पर प्रतिबंध कलेक्टर ने जारी किया आदेश

Reva India News

Leave a Comment