Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

घर चलो घर घर चलो अभियान को लेकर जिला कांग्रेस पार्टी मंडला की पत्रकार वार्ता

प्रिय साथियों,

 

आप सभी ने वर्ष 2018 में बीजेपी की 15 वर्षों की सरकार को बदलने का निर्णय लिया और कांग्रेस को वोट देकर एक नई सरकार बनाई।

 

कांग्रेस को सत्ता सौंपते वक्त आप के मन में बदलाव के विचार थे। नई आशा और नई सुबह के सपने थे।

 

प्रदेश को बलात्कार में नंबर 1 होने केकलंक से मुक्ति दिलाने की उम्मीद थी। रोज़गार के लिये भटकते युवाओं को सुरक्षित भविष्य देने की कल्पनाथी । कर्ज में डूबकर आत्महत्या कर रहे किसानों को उबारने का सपना था। आपका कांग्रेस के पक्ष में मतदान प्रदेश में व्याप्त जंगलराज से आज़ादी की लड़ाई थी। मध्यप्रदेश में सही सरकार और नई सरकार बनाने की कोशिश थी।

 

मैं ने भी आपकी उम्मीदों के अनुरूप एक नया मध्यप्रदेश बनाने का सपना बुना था। एक ऐसा मध्यप्रदेश जहां हर युवा के पास रोजगार हो । जहां किसान कर्ज के बोझ से न दबा हो । जहां बेटियां घर से निकलने में खुद को असुरक्षित महसूस न करें।

 

जहां गुंडे और माफिया के लिए कोई जगह नहीं हो। जहां बुनियादी सुविधाएं सस्ती हों और हर आदमी खुशहाल हो।

 

इसी की शुरुआत के तौर पर हमने 27 लाख किसानों की कर्जमाफी की। हज़ारों गोशालाओं का निर्माण कराया। प्रदेश की जनता को 100 रुपये में 100 यूनिट बिजली देकर सबसे सस्ती बिजली देने का रिकॉर्ड बनाया। शुद्ध के लिए युद्ध अभियान चलाकर आपको मिलावट के ज़हर से राहत दिलाई। माफिया मुक्त मध्यप्रदेश अभियान चलाकर प्रदेश के भू-माफिया, खनन माफिया, ब्लैकमेलर और अपराधियों से मुक्ति दिलाई।एक और बड़ा काम हमारी सरकारने किया था, जिस पर अब खतरे के बादल मंडरा रहे हैं। यह काम था ओबीसी आरक्षण 14% से बढ़ाकर 27% करना। इसके अलावा हमारी सरकार ने पहली बार मध्यप्रदेश के आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग को 10% आरक्षण दिया था।

 

वृद्, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन में बढ़ोत्तरी करते हुये, इसे 300 रुपये से बढ़ाकर 600 रुपये किया। कन्या विवाह में दी जाने वाली सहायता राशि में भी बढ़ोत्तरी कर इसे 27 हजार रुपये से बढ़ाकर 51 हजार रुपये किया। राम वन गमन पथ’ के लिये बजट जारी किया और निर्माण प्रारंभ कराया। उज्जैन, इंदौर, देवास और ओंकारेश्वर को मिलाकर ॐ सर्किट बनाने की योजना को मंजूरी दी और काम भी शुरू करा दिया। महाकाल एवं ओंकारेश्वर मंदिर परिसर के विकास एवं विस्तार के लिये लगभग 450 करोड़ का बजट देकर कार्य प्रारंभ कराया। श्रीलंका में सीता माता मंदिर के निर्माण की शुरुआत कराई। महंगाई भत्ते मं बढ़ोत्तरी, मेट्रो रेल परियोजना, रोजगार में प्रदेश के युवाओं को 70 प्रतिशत आरक्षण, महिला अपराधों में कमी, मैग्निफिशेंट मध्यप्रदेश जैसे अनेकों कार्य की शुरुआत कर हमने जनता के सपनों और हमारे वचनों को पूरा करने की दिशा में तेज़ी से कदम बढ़ाया।

 

मध्यप्रदेश की इस सुनहरी तस्वीर से माफिया, गुंडे, भ्रष्टायचारी और दलाल भयभीत हो गए। इन सबने मिल कर कुच करचा और जनादेश से चुनी सरकार को सौदेबाजी से गिरा दिया गया और मध्यप्रदेश के नवनिर्माण का सफ़र अधूरा रह गया।

 

ऐसी परिस्थितियां देश में कभी नहीं हुई जहाँ देश का हर वर्ग परेशान हो। आज देश में भटकता हुआ नौजवान है, पीड़ित किसान है, शोषित व्यापारी है, असुरक्षित बेटियां हैं और निम्न एवं मध्यम वर्ग महंगाई की मार झेल रहा है। बाजारों में सन्नाटा पसरा है, आर्थिक गतिविधि या ठप्प हो चुकी हैं औ विकास के नाम पर सिर्फ जुबान चलाई जा रही है।

 

कोरोना से हर वर्ग पीड़ित हुआ और सरकार ने महंगाई बढाकर उसकी पीड़ाओं में और इजाफ किया, आज रसोई गैस, डीजल, पेट्रोल और खाद्य सामग्रियों के दाम आसमान छू रहे हैं और सरका खजाना भरने में लगी है।

 

मैं आप सभी से अनुरोध करना चाहता हूँ कि हम सब पुनः एक जुट होकर मध्यप्रदेश में पनप जंगलराज के ख़िलाफ़ आवाज़ उठायें, और मध्यप्रदेश के नव निर्माण के संकल्प को पूरा करने लिए घरों से बाहर निकलें।

Related posts

17 दिसम्बर को प्राप्त हुए 167 नाम-निर्देशन पत्र

Reva India News

विकासखंड शिक्षा अधिकारी संकुल प्राचार्य और अधीक्षकों की बैठक 10 नवंबर को होगी

Reva India News

अब अवैध उत्खनन में होगा चार गुना जुर्माना, वाहन होगें राजसात

Reva India News

Leave a Comment