Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रोल प्रेक्षक 30 दिसंबर को जिला योजना भवन में बैठक लेंगे

मंडला 26 दिसंबर 2024

अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि फोटो निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2025 के अंतर्गत जिले के लिए नियुक्त रोल प्रेक्षक कमिश्नर, जबलपुर संभाग का तृतीय भ्रमण 30 दिसंबर 2024 को जिले में हो रहा है। रोल प्रेक्षक जिला योजना भवन मण्डला के सभाकक्ष में अपरान्ह 4 बजे से निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों, स्वीप इंचार्ज एवं कैम्पस एम्बेसडर की बैठक लेंगे जिसमें तृतीय चेकलिस्ट की समीक्षा करेंगे। अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बिछिया, निवास और मंडला के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को विधानसभा क्षेत्र की अद्यतन जानकारी सहित अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही बैठक में अपनी-अपनी विधानसभा क्षेत्र के एक-एक बीएलओ को भी अद्यतन रिकार्ड सहित उपस्थित रखें। रोल प्रेक्षक द्वारा कुछ मतदान केन्द्रों का भ्रमण भी किया जावेगा।

Related posts

आयुष विभाग में धूमधाम से मनाई गई धन्वंतरि जयंती मंत्री संपतिया उइके ने की पूजा-अर्चना

Reva India News

महिष्मति घाट से निकली ऐतिहासिक नर्मदेश्वर कांवड़ यात्रा जगह-जगह हुआ स्वागत श्रावण मास में विशेष परंपरा बनी पहचान

Reva India News

36 मिनट में बांधवगढ़ से टाटरी पहुंचे पर्यटक जहाँ पहले घंटों लगते थे, अब वहीं सफर पंखों पर सवार हो गया

Reva India News

Leave a Comment