Reva India News
Otherब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सेव स्टेडियम मंडला के तत्वाधान में आयोजित खेल व खिलाडियों को नइ उचाइयां देने के लिए अंडर 19 फुटबॉल एवं अंडर 19 क्रिकेट का दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है!

सेव स्टेडियम मंडला के तत्वाधान में आयोजित खेल व खिलाडियों को नइ उचाइयां देने के लिए अंडर 19 फुटबॉल एवं अंडर 19 क्रिकेट का दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिसमे आज सुबह अंडर 19 विल्स फुटबॉल क्लब बरघाट और अंडर 19 नर्मदा स्पोर्ट्स फुटबॉल क्लब मंडला के बीच पहला फुटबॉल मैच खेला गया! जिसमे अंडर 19 नर्मदा स्पोर्ट्स फुटबॉल क्लब मंडला ने 2-0 से इस मुकाबले को जीता! मंडला की ओर से पहला गोल अविनाश उइके ने और दूसरा गोल अंकुश मरावी ने किया! इसके बाद फाइन क्रिकेट अकेडमी मंडला और विल्स स्पोर्ट्स क्लब बरघाट के बीच 25-25 ओवरो का क्रिकेट मैच खेला गया जिसमे टॉस जीतकर विल्स स्पोर्ट्स क्लब बरघाट ने पहले बल्लेबाजी करने का फैशला किया और फाइन क्रिकेट अकेडमी मंडला को क्षेत्ररक्षण करने के लिए आमंत्रित किया! पहले बल्लेबाजी करते हुए विल्स स्पोर्ट्स क्लब बरघाट ने 18.5 ओवर में सभी विकेट खोकर मात्र 91 रन बनाये और मंडला को जीत के लिए 92 रनो का लक्ष्य दिया!

विल्स स्पोर्ट्स क्लब बरघाट की ओर से बल्लेबाजी में विकास मरावी ने 31 रन और आकित खान ने 15 रनो की पारी खेली एवं मंडला की और से गेंदबाजी में कवीन्द्र पन्द्रे ने 3 विकेट अमन गौतम और नितिन यादव ने 2-2 सफलता अर्जित की!

जबाबी पारी खेलने उतरी फाइन क्रिकेट अकेडमी मंडला की ओर से मिहिर जैन और ऋषि रघुवंशी के शानदार साझेदारी के चलते इस मुकाबले को फाइन क्रिकेट अकेडमी मंडला ने 5 विकेटों से जीत लिया! फाइन क्रिकेट अकेडमी मंडला की ओर से बल्लेबाजी में ऋषि रघुवंशी ने नाबाद 26 रन एवं मिहिर जैन ने 26 रनो की पारी खेली! इस प्रकार इस पहले मुकाबले को अंडर 19 फाइन क्रिकेट अकडेमी मंडला ने 5 विकेटों से जीत लिया! इस मैच के मैन ऑफ़ द मैच अंडर 19 फाइन क्रिकेट अकडेमी मंडला के कवीन्द्र पन्द्रे रहे जिन्होंने ने 3 सफलता अर्जित की!

इस मैच के निर्णायक सत्यम बर्मन और हरीश कप्तान रहे!

इस क्रिकेट मैच के पश्चात् शाम 5 बजे अंडर 19 नर्मदा स्पोर्ट्स फुटबॉल क्लब मंडला और विल्स फुटबॉल क्लब बरघाट के बीच दूसरा फुटबॉल मैच खेला गया जिसमे पहले हाफ टाइम में मंडला 1-0 से आगे थी फिर दूसरे हाफ टाइम में विल्स स्पोर्ट्स क्लब बरघाट ने मैच में वापसी करते हुए दूसरे हाफ में 1-1 से बराबरी की और दोनों हाफ टाइम में मुकाबला 1-1 पे ख़त्म हुआ और मुकाबला पेनल्टी शूट आउट पे गया और पेनल्टी शूट आउट में अंडर 19 नर्मदा स्पोर्ट्स क्लब मंडला ने 5-3 से इस दूसरे फुटबॉल मैच में जीत हासिल की! इस दोनों फुटबॉल मैच में रेफरी की भूमिका आरिफ खान ने निभाई! कल 07 फ़रवरी सोमवार को सुबह 8:00 बजे से तीसरा फुटबॉल मैच खेला जायेगा और क्रिकेट का दूसरा मुकाबला खेला जायगा!

इस मैच के चीफ गेस्ट क्रिकेट एसोसिएशन एवं सेव स्टेडियम ग्रुप के अध्यक्ष श्री शैलेश दुबे रहे! इन सभी मैचों के आयोजन में शैलेश दुबे , समीर बाजपई ,रुपेश इशरानी , मतीन खान , निषाद खान , दीपक चौधरी , अशोक गुरवानी , सुनील उपाध्याय , अनुराग बिट्टू चौरसिया , सैयद जावेद अली , विवेक अग्निहोत्री , राजेंद्र तिवारी , दीपेश पटेल , पूर्णिमा रजक , पंकज उसरठे, मिली सिंह , निकेश्वर पटेल , आशीष झरिया , अजीत सिहानी , मौजूद रहे!

Related posts

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की जानकारी  

Reva India News

76वे गणतंत्र दिवस पर आजीविका मिशन मंडला की दीदी को भारत सरकार से मिला आमंत्रण  

Reva India News

गांव-गांव भ्रमण कर कॉम्बेट टीम लोगों से ले रही स्वास्थ्य की जानकारी

Reva India News

Leave a Comment